Purnia Crime News: शादी की पहली सालगिरह भी नहीं मना सकी रोजी, मनरेगा एकाउंटेंट संजीव शाह को बदमाशों ने दी दर्दनाक मौत
पूर्णिया में मनरेगा अकाउंटेंट संजीव साह की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा शव के पोस्टमार्टम उपरांत बुधवार की देर रात ही परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का शव चंपानगर आते ही मृतक परिजनों बीच कोहराम मच गया। संजीव के पिता बीरेंद्र साह की मौत दो वर्ष पूर्व में हीं हो गई थी। इस ह्रदय विदारक घटना से सबों की आंखें नम थी।

संवाद सूत्र, केनगर (पूर्णिया)। बुधवार की शाम श्रीनगर सहायक थाना क्षेत्र के केटगामा चौक से गांधी चौक तक जाने वाली मुख्य पथ स्थित बौका धार पुल से सटे पश्चिम अमोर प्रखंड में कार्यरत मनरेगा एकाउंटेंट संजीव कुमार साह को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में चंपानगर निवासी मृतक के चाचा सह चंपानगर बाजार संघ अध्यक्ष विनोद माधव के द्वारा श्रीनगर सहायक थाना में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मृतक परिजनों बीच मचा कोहराम
घटना बाद श्रीनगर सहायक थाना पुलिस द्वारा शव के पोस्टमार्टम उपरांत बुधवार की देर रात ही परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का शव चंपानगर आते ही मृतक परिजनों बीच कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना आस पास के लोगों को मिलते ही मृतक के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस ह्रदय विदारक घटना से सबों की आंखें नम थी। मृतक के परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन था। लोग हत्यारे को कोस रहे थे।
रोजी गर्भवती
संजीव के पिता बीरेंद्र साह की मौत दो वर्ष पूर्व में हीं हो गई थी। मृत संजीव की शादी डगरूआ प्रखंड के मालोवीटा गांव में रतन साह की पुत्री रोजी कुमारी से 28 नवम्बर 2022 को हुई थी। शादी की पहली सालगिरह भी नहीं मना सकी और रोजी विधवा हो गई। परिजनों ने बताया रोजी फिलहाल गर्भवती है। बताया जाता है कि संजीव बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया करता था।
संजीव की हत्या की खबर सुनते हीं सभी स्थानीय निजी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान बंद कर उसके शव यात्रा में शामिल हो गए। संजीव का दाह-संस्कार स्थानीय कारी कोशी नदी के खड़्डा घाट में किया गया जहां मुखाग्नि बड़े भाई राजीव कुमार साह ने दिया। यद्यपि घटना की जांच करने एसडीपीओ पुष्कर कुमार चंपानगर ओपी पुलिस के साथ दाह-संस्कार स्थल पर पहुंच कर परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।
वहीं मालूम हो कि लेखापाल संजीव कुमार को बाइक चलाना नहीं आता था। इसलिए उन्होंने चंपानगर ओपी क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर बेलदारी गांव निवासी राजीव कुमार यादव को अपने साथ रोज की तरह बुधवार शाम को वह राजीव के साथ बाइक पर पीछे बैठकर घर आ रहे थे। जब वह गांधी चौक चरैया रहिका से कालीबाड़ी गांव के पास पहुंचे तो दूसरी बाइक पर आए अपराधियों ने पीछे बैठक संजीव के सीने में गोली मार दी और श्रीनगर की ओर फरार हो गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।