Bihar News: एक गलती पड़ गई भारी, DSP और थानेदार सहित 4 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज; DIG ने लिया एक्शन
पूर्णिया परिक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने अररिया के जोगबनी थाना में कई अनियमितताएं पाई हैं। कई मामलों में आरोप पत्र समय पर न्यायालय में जमा नहीं किए गए और गंभीर मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीआईजी ने फारबिसगंज डीएसपी सहित चार पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। अररिया के जोगबनी थाना में दर्ज कई मामलों के आरोप पत्र न्यायालय में समय पर नहीं जमा करने पर पूर्णिया के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने फारबिसगंज डीएसपी, जोगबनी थाना अध्यक्ष, अपर थाना अध्यक्ष सहित चार पुलिस पदाधिकारियों को शो-कॉज किया गया है।
पिछले दिनों डीआइजी ने अररिया जिले के जोगबनी थाने का निरीक्षण किया था, जिसमें कई गड़बड़ियां मिली थीं। डीआइजी ने देखा कि पुलिस ने जिन मामलों में आरोप पत्र समर्पित कर दिया गया है, उन्हें न्यायालय में जमा नहीं किया गया है।
कई गंभीर मामलों में नहीं की गई कार्रवाई
- थाने में दर्ज कई गंभीर मामलों में भी कार्रवाई नहीं की गई है। डीआइजी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि इस थाना में मोबाइल सिम बरामद होने जैसे कई संगीन मामलों की जांच में पूरी तरह से लापरवाही बरती गई है।
- इस थाने में दर्ज कई मामलों के फरार आरोपितों के खिलाफ कुछ में पुलिस ने न तो गिरफ्तारी वारंट हासिल किया और कुछ में गिरफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद लंबे समय बाद तक कुर्की का वारंट हासिल नहीं किया है।
- इसके अलावा जोगबनी थाना में कई रिकॉर्ड भी सही नहीं पाए गए। थाने की कई पंजियों में भी डीआइजी ने कई तरह का गड़बड़झाला पकड़ा है।
इस बात का जवाब नहीं दे पाये थानेदार
बताया जाता है कि जोगबनी थाना के निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने अपर थाना अध्यक्ष गोरख कुमार से एमओ का फुल फार्म पूछा, जिसका जवाब अपर थाना अध्यक्ष नहीं दे पाए।
एमओ का मतलब मोडस आपरेंडी (अपराध शैली) के बारे में जानकारी नहीं होने पर डीआइजी काफी खिन्न हुए। डीआइजी ने फारबिसगंज डीएसपी मुकेश साह की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि अगर जोगबनी थाना की जांच डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर की जाती तो इस तरह की गड़बड़ियों को रोका जा सकता था।
डीआइजी के जोगबनी थाना के निरीक्षण बाद थाना स्तर के पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में कार्रवाई की गाज गिरना भी तय माना जा रहा है।
अररिया जिले के जोगबनी थाना के निरीक्षण में कई तरह की गड़बड़ी पकड़ में आई है। कई मामलों में आरोप पत्र कट जाने के बाद भी आरोप पत्र को न्यायालय में समर्पित नहीं किया गया है। इसके अलावा कई गंभीर मामलों में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इस मामले में फारबिसगंज डीएसपी सहित चार पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-प्रमोद कुमार मंडल, डीआइजी, पूर्णिया परिक्षेत्र।
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।