यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रसव के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगा क्लीनिक में की तोडफोड़; हंगामा कर सड़क भी की जाम
Bihar News बिहार में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एक निजी क्लीनिक मे भर्ती कराया गया। महिला ने ...और पढ़ें

HighLights
- निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत
- लापरवाही का आरोप लगा क्लीनिक में तोडफोड़
संवाद सहयोगी, बाढ़ (पटना)। शहर के स्टेशन बाजार रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में शनिवार की शाम प्रसव के बाद महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत होने की सूचना पर महिला के परिजनो में कोहराम मच गया।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या मे ग्रामीणों ने पहुंचकर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। इस दौरान क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई।
इसके बाद क्लीनिक के संचालक और चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भुवनेश्वरी चौक के पास सड़क जाम कर दी, जिससे करीब एक घंटे से एनएच पर आवागवन बाधित हो गया है।
ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे
खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। आक्रोशित लोगों को समझा बुझा जाम समाप्त करने की विनती की, लेकिन ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।
मामले को बढ़ता देख एनटीपीसी समेत आसपास के कई थानो की पुलिस को मौके पर बुलाया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है की बाढ़ के बेढ़ना स्थित भवानीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय महिला मधु कुमारी को प्रसव पीड़ा हुई थी।
नवजात को जन्म देकर महिला की बिगड़ी तबीयत
इसके बाद स्वजन उसे इलाज के लिए शनिवार शाम में स्टेशन बाजार रोड स्थित एक निजी क्लीनिक मे भर्ती कराया गया, जहां महिला ने ऑपरेशन के बाद एक नवजात को जन्म दिया। घर वाले काफी खुश थे।
इसी बीच महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही समय बाद महिला ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला की मौत होने के बाद आपरेशन करने वाले चिकित्सक और निजी नर्सिंग होम के कर्मी मौके से फरार हो गए।
