विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बकाया पैसे मांगने आया था युवक, नहीं मिलने पर खा लिया जहर; कांट्रेक्ट के आठ लाख रुपये थे बाकी

By Brij Bihari MishraEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 12 Nov 2023 01:06 PM (IST)

Patna News आपने सुना होगा कि बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया इस रुपैया यानी पैसे ने एक शख्स ...और पढ़ें

बकाया पैसे मांगने आया था युवक, नहीं मिलने पर खा लिया जहर; कांट्रेक्ट के आठ लाख रुपये थे बाकी
बकाया पैसे मांगने आया था युवक, नहीं मिलने पर खा लिया जहर; कांट्रेक्ट के आठ लाख रुपये थे बाकी

संवाद सहयोगी, दानापुर (पटना)। बकाया पैसा मागंने आये एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोलारोड स्थित एक निजी संस्था के कार्यालय में जहरीला पदार्थ खा लिया।

लोगों ने उसे सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक पवन पोद्दार की पत्नी कंचन देवी के बयान पर प्राथमिकी की है।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया के बलुआही निवासी भोला पोद्दार का पुत्र पवन पोद्दार (35 वर्ष) रूपसपुर के गोलारोड स्थित राजीवनगर निवासी सम्पूर्णानंद के घर-आंगन प्रा. लिमिटेड संस्था से जुड़ कर स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम पेटी कंट्रेक्ट पर करता था।

बताया जाता है कि पवन के करीब आठ लाख रुपये बाकी थे। इसी को लेकर वह शुक्रवार की शाम गोलारोड स्थित कार्यालय पर आया था। वह अपने बकाया पैसे की मांग कर रहा था। पैसा नहीं मिलने पर परेशान होकर गुस्से में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

क्या बोले थानाध्यक्ष?

थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि पत्नी कंचन देवी के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस सम्पूर्णानंद समेत उसके साथ आए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढे़ं -

धनबाद में दीपावली को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, डॉक्टर और कर्मचारियों की लगाई गई विशेष ड्यूटी; बाजारों में उमड़ी भीड़

Gaya Crime: वो कैसा बाप या पति होगा, जिसने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट; फिर आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटका दिया