विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनबाद में दीपावली को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, डॉक्टर और कर्मचारियों की लगाई गई विशेष ड्यूटी; बाजारों में उमड़ी भीड़

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 12 Nov 2023 12:20 PM (IST)

Dhanbad News झारखंड के धनबाद में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में लोगों की भीड़ नजर ...और पढ़ें

धनबाद में दीपावली को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, डॉक्टर और कर्मचारियों की लगाई गई विशेष ड्यूटी; बाजारों में उमड़ी भीड़
धनबाद में दीपावली को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, डॉक्टर और कर्मचारियों की लगाई गई विशेष ड्यूटी; बाजारों में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, धनबाद। प्रकाश के पर्व दीपावली को लेकर धनबाद कोयलांचल में उत्साह का माहौल है। दीपावली की अंतिम खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ है। वही काली पूजा को लेकर भी मंदिरों में पूजा की तैयारी हो रही है।

शहर के हीरापुर, पुराना बाजार, भूली समिति अन्य इलाकों में दीपावली को लेकर विशेष बाजार लगाए गए है। दूसरी और दीपावली को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल नियंत्रण के लिए भेजे गए हैं।

अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों की रोस्टर ड्यूटी

अस्पतालों में दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं सदर अस्पताल में इमरजेंसी में डॉक्टर और कर्मचारियों की अलग-अलग तरह ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं, दूसरे विभागों में भी अलग-अलग रोस्टर तैयार किए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि दीपावली को लेकर किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सेवा देने के लिए अस्पताल तैयार है।

काली पूजा को लेकर मंदिरों में हो रही है तैयारी

इधर, शहर के प्रमुख कई मंदिरों में भी पूजा की तैयारी शुरू हो रही है। शहर के पुराना बाजार, हीरापुर हरि मंदिर, गोधर काली मंदिर, गोविंदपुर, भूली समेत अन्य कई मंदिरों में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इन जगहों पर भी अलग-अलग पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं।