विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kundan Krishnan IPS: कौन हैं IPS कुंदन कृष्णन जिन्हें बिहार बुलाया जा रहा? नाम सुनते ही कांपने लगते हैं बदमाश

Published: Tue, 26 Nov 2024 12:22 PM (IST)

Bihar News तेज-तर्रार आइपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बिहार वापस लौट रहे हैं। गृह मंत्रालय ने उन्हें समय ...और पढ़ें

बिहार लौटेंगे आईपीएस कुंदन कृष्णन (जागरण फोटो)
बिहार लौटेंगे आईपीएस कुंदन कृष्णन (जागरण फोटो)

HighLights

  1. आईपीएम कुंदन कृष्णन 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं
  2. जल्द ही बिहार पुलिस मुख्यालय में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है

राज्य ब्यूरो, पटना। Kundan Krishnan Bihar Cadre IPS : तेज-तर्रार आइपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बिहार वापस लौट रहे हैं। गृह मंत्रालय ने उन्हें समय से पूर्व ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त कर उनकी सेवाएं बिहार कैडर को वापस कर दी है। सोमवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

कौन हैं आईपीएस कुंदन कृष्णन

वह मई, 2021 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। वह वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें जल्द ही बिहार पुलिस मुख्यालय में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नाम सुनते ही थर्रा उठते हैं बदमाश

कुंदन कृष्णन 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पटना समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बाहुबलियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में आइपीएस कुंदन कृष्णन ने अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएस कुंदन कृष्णन का नाम सुनते ही बदमाशों की हालत खराब हो जाती है। कुंदन कृष्णन कड़क मिजाज अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

इसके अलावा वह पुलिस मुख्यालय के एडीजी भी रह चुके हैं। इस बार भी उनको वापस एडीजी मुख्यालय बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आईपीएस अधिकारी का काम क्या होता है?

  •  कानून और व्यवस्था बनाए रखना।
  •  अपराधों की जांच और रोकथाम करना।
  •  पुलिस बल का प्रबंधन और नेतृत्व करना।
  •  सार्वजनिक सुरक्षा और शांति बनाए रखना।
  •  आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में शामिल होना।
  •  पुलिस बल की क्षमता विकास और प्रशिक्षण का आयोजन करना।
  •  सरकार को कानून और व्यवस्था से संबंधित सलाह देना।
  •  सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए पुलिस की भूमिका निभाना।

आईपीएस अधिकारी कैसे बनते हैं?

1. योग्यता: आईपीएस अधिकारी बनने के लिए, आपको भारतीय नागरिक होना चाहिए और आपकी आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी।

2. सिविल सेवा परीक्षा: आईपीएस अधिकारी बनने के लिए, आपको सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) में बैठना होगा, जो संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाती है।

3. प्रारंभिक परीक्षा: सीएसई की प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं - सामान्य अध्ययन और सीएसएटी (सिविल सेवा योग्यता परीक्षा)।

4. मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होते हैं। मुख्य परीक्षा में निबंध, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्र शामिल होते हैं।

5. साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए बुलाए जाते हैं। साक्षात्कार में उम्मीदवार की व्यक्तिगतता, संचार कौशल और मानसिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।

6. चयन और प्रशिक्षण: साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आईपीएस अधिकारी के रूप में चयनित होते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हैदराबाद स्थित सारधा पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाता है।

ये भी पढ़ें

Tarari Upchunav Result: तरारी में BJP कैंडिडेट ने कैसे लिया माता-पिता की हार का बदला? पार्टी को दिया बड़ा गिफ्ट

Vishal Prashant: कौन हैं विशाल प्रशांत, जिन्होंने तरारी के रण में दिग्गजों को दी मात