Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tejashwi Yadav गांधी मैदान से भरेंगे हुंकार, रैली में मिलेगा CPI का फुल सपोर्ट; आज इन जिलों में दिखाएंगे अपना दम

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 08:46 AM (IST)

    Bihar Politics लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में सभी दल पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव भी इ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फोटो- जागरण

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि महागठबंधन की ओर से 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली की तैयारी पूरे बिहार में जोर-शोर से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन विश्वास यात्रा पर निकले बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) की सभा में बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन विश्वास रैली की तैयारी राज्य में शुरू हो गई है।

    शाखा, अंचल और जिला परिषद की बैठक कर योजना तैयार की जा रही है। रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यह रैली ऐतिहासिक होगी।

    पहले चरण में तेजस्वी ने करीब 11 सौ किमी की यात्रा की

    पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण रविवार से शुरू हो रहा है। यह 28 फरवरी तक चलेगा। 20 फरवरी से शुरू यात्रा के पहले चरण का शनिवार को समापन हो गया। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन के अनुसार, पहले चरण में तेजस्वी ने करीब 11 सौ किमी की यात्रा की।

    16 जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने तीन मार्च को महागठबंधन की ओर से पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में केवल रोड शो होगा। यह रोड शो 14 शौ किलोमीटर का होगा। 

    इन इलाकों में तेजस्वी की रैली 

    25 फरवरी को हाजीपुर, महुआ, कल्याणपुर, लहेरियासराय, मधुबनी, झंझारपुर होते हुए सुपौल में रात्रि विश्राम करेंगे। 26 फरवरी को सुपौल से त्रिवेणीगंज, अररिया, जोकीहाट, किशनगंज, नवगछिया, भागलपुर होते हुए बांका में रात्रि विश्राम करेंगे।

    27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखीसराय मुंगेर, खगड़िया, महेशखूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगूसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा होते हुए पटना वापस लौटेंगे।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: बिहार में कैसे बदलेगी किसानों की दशा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बता दिया सबकुछ, ये है मास्टरप्लान

    Bihar Crime: जल संसाधन विभाग की महिला SDO का घर में मिला शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस