विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'मैं माफी को तैयार', SIR पर चर्चा के दौरान बोले तेजस्वी यादव; JDU सांसद का किया जिक्र

Published: Thu, 24 Jul 2025 06:53 PM (IST)

विधानसभा में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी किसी बात ...और पढ़ें

पांच वर्षों में मेरी गलती से किसी को ठेस पहुंची तो मैं माफी को तैयार : तेजस्वी
पांच वर्षों में मेरी गलती से किसी को ठेस पहुंची तो मैं माफी को तैयार : तेजस्वी

HighLights

  1. तेजस्वी यादव ने मांगी माफी
  2. मतदाता सूची से नाम न हटे
  3. चंद्रबाबू नायडू का किया जिक्र

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर हुई चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विगत पांच वर्षों में मेरी गलती से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी को तैयार हूं। एसआईआर पर अपनी बात में उन्होंने एक जदयू सांसद का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि जदयू सांसद ने भी हमलोगों की ही बात कही है। केंद्र सरकार के सहयोगी दल के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का भी उन्होंने नाम लिया। यह कहा कि चंद्रबाबू ने भी हमलोगों के पक्ष में अपनी बात रखी है। मुख्यमंत्री यह आश्वासन दें कि मतदाता सूची से एक भी बिहारी का नाम नहीं हटे।

तेजस्वी ने कहा कि बाहरी की बात कहना चुनाव आयोग की ड्यूटी नहीं है। यह गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र का विषय है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहीं भी विदेशी शब्द नहीं है। घुसपैठिया की बात कह सरकार तो अपने ऊपर सवाल उठा रही।

विगत 11 वर्षों से केंद्र में तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार हैे। जब जाति आधारित गणना हो रही थी तो भाजपा के लोग यह कहते थे कि इतने कम समय में यह कैसे हो गया और आज जब एसआईआर के लिए इतना कम समय दिया गया है तो इस पर क्यों नहीं बोल रहे?

उन्होंने आगे कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के पास वह 11 दस्तावेज नहीं है जो उन्हें दिख्राना है। बड़ा सवाल उन मतदाता मालिकों पर खड़ा किया जा रहा जिनके माध्यम से हमलोग चुनकर आते हैं। हमें अपने मालिकों के बारे में सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कहते हैं 'मोदी का हनुमान', मगर PK से रखते हमदर्दी! चिराग की ये बात सबको हैरान करेगी

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: किसने किसको हाईजैक किया? नीतीश को लेकर तेजस्वी और विजय चौधरी में छिड़ी जुबानी जंग