Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव बोले- हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, तुषार गांधी से दुर्व्यवहार का मामला
Bihar News तुषार गांधी का पश्चिम चंपारण में हुए कथित अपमान पर तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों की ओर से क्षमायाचना की है। अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर उन्होंने इस प्रकरण पर खेद जताई है। बता दें कि चंपारण की पावन भूमि पर बिहार चुनाव से पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करने आए महात्मा गांधी के परपोत तुषार गांधी को अपमानित करते हुए कार्यक्रम से निकाल दिया गया.

डिजिटल डेस्क, पटना। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी का पश्चिम चंपारण में हुए कथित अपमान पर तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों की ओर से क्षमायाचना की है। अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर उन्होंने इस प्रकरण पर खेद जताई है।
साथ ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता विनय साह पर राजद अपमान का आरोप लगा रहा। तेजस्वी की यह क्षमायाचना को आंबेडकर के कथित मान-मर्दन प्रकरण में भाजपा द्वारा की गई लालू प्रसाद की आलोचना पर शालीन पलटवार बताया जा रहा है।
बता दें कि चंपारण सत्याग्रह की स्मृति में 12 जुलाई से पदयात्रा कर रहे तुषार गांधी ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे पहुंचे थे।
चंपारण में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता के पर पोते तुषार के साथ नेताओं ने दुर्व्यवहार और उन्हें जबरन कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया था जो कि बहुत ही शर्मनाक है। बिहार कांग्रेस इस घटना की निंदा भी की थी।
मंच खाली करने के लिए कहा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही तुषार गांधी ने देश में फैले उन्माद, सामाजिक विभाजन और बिहार की राजनीतिक विफलताओं पर बोलना शुरू किया, मुखिया ने उन्हें अपमानजनक तरीके से मंच खाली करने को कहा। तुषार गांधी के साथ हुई इस घटना ने कई संवेदनशील सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या हम उस अहिंसक परंपरा और वैचारिक स्वतंत्रता को भूल रहे हैं जिसके लिए गांधी जी खड़े थे? कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम सवाल उठाते हैं कि क्या नीतीश कुमार की राजनीति गांधी की विचारधारा से इतनी दूर जा चुकी है कि उनके वंशज भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।