Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET Paper Leak: संजीव मुखिया ने बताए स्टूटेंट और पैरेंट्स के नाम, 2 नेताओं से भी चल रही थी बात

    केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने नीट पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपित संजीव मुखिया को वापस जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान कई नई जानकारियां हासिल हुई हैं। इस बार भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने के प्रयास में जुटा था। इसके साथ उसने परीक्षार्थियों और अभिभावकों के नाम लिए हैं।

    By Sunil Raj Edited By: Akshay Pandey Updated: Sun, 04 May 2025 08:19 PM (IST)
    Hero Image
    परीक्षार्थियों की सेटिंग, मनी ट्रांजेक्शन जैसे सवालों के मुखिया ने उगले राज

    राज्य ब्यूरो, पटना। नीट येजी पेपर लीक के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया की रिमांड अवधि रविवार को पूरी हो गई। रिमांड की अवधि पूरी होते ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने उसे वापस जेल भेज दिया है।

    चार दिनों तक चली लंबी-लंबी पूछताछ 

    इससे पहले सीबीआइ ने मुखिया से लगातार चार दिनों तक लंबी-लंबी पूछताछ की। सीबीआइ को पूछताछ के दौरान कई नई जानकारियां हासिल हुई हैं। इसी कड़ी में मुखिया के बिहार के साथ ही गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी उसके नेटवर्क के बारे में जांच एजेंसी को जानकारी प्राप्त हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुखिया ने कई बातों से हटाया पर्दा

    इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए संजीव मुखिया ने सीबीआइ को जानकारी दी कि वह अपने पेपर लीक के सिस्टम से बिहार के बाहर के लोगों को किस प्रकार शामिल करता था। नीट येजी पेपर लीक के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया ने कई बातें साफ की हैं। 

    किया गोल-गोल जवाब देने का प्रयास

    सीबीआइ ने जब उससे यह जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की कि अब तक किन परीक्षाओं में कितने विद्यार्थियों की सेटिंग उसने कराई है, तो पहले उसने टाल मटोल कर गोल-गोल जवाब देने के प्रयास किए। अधिक जोर देने पर उसने कई परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के बारे में सीबीआइ को जानकारी मुहैया कराई है।

    मनी ट्रांजेक्शन के विषय में बताया

    इसके साथ ही उससे किस शहर में ज्यादा सेटिंग की इसका जवाब भी जांच एजेंसी को दिया है। पैसों के लेनदेन के बार में भी नीट पेपर लीक के इस आरोपी ने कई राज उगले हैं और बताया कि वह किस प्रकार मनी ट्रांजेक्शन करता था।

    पत्नी को चुनाव लड़ाने का प्रयास

    संजीव मुखिया ने कबूल किया कि वह इस बार भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने के प्रयास में जुटा था। बिहार के दो बड़े राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से उसकी बात भी हो रही थी। परंतु तय नहीं हो पाया था कि पत्नी किस पार्टी से उम्मीदवार होगी। हालांकि बात दोनों पार्टियों से हो चुकी थी परंतु कोई अंतिम निर्णय होता इसके पूर्व ही वह जांच एजेंसी की निगाह में आ गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें

    संजीव मुखिया की डील में शामिल था एक छात्र और कनसल्टेंट, राजस्थान, हरियाणा और यूपी से जुड़ा कनेक्शन