विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PATNA AIIMS में एक ही नंबर के दो एंबुलेंस पर बवाल, आपस में भिड़े चालक; पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कर लिया जब्त, एक का पेपर निकला फर्जी

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 16 Nov 2023 09:53 AM (IST)

पटना एम्स में मुंगेर से मरीज को लेकर आई एंबुलेंस और एम्स परिसर में पहले से खड़ी दूसरी एंबुलेंस का ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. मुंगेर से एक मरीज को पटना एम्स में भर्ती करने पहुंची एंबुलेंस
  2. बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा

जागरण संवाददाता, पटना। पटना एम्स में मुंगेर से मरीज को लेकर आई एंबुलेंस और एम्स परिसर में पहले से खड़ी दूसरी एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन नंबर एक मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी।  इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष शाकिर आलम ने बताया कि पटना एम्स में एक एंबुलेंस जिसका नंबर BR 0 2 Q / 2058 है, पहले से  लगी थी। 

उन्होंने बताया कि रात के वक्त मुंगेर से एक मरीज को भर्ती करने के लिए एक एंबुलेंस वहां पहुंची। दोनों एंबुलेंस का एक ही नंबर BR 0 2 Q / 2058 देख, वहां लोग इसकी चर्चा करने लगे। इसके बाद दोनों के चालक भी आपस में लड़ाई-झगड़ा करने लगे। 

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस

दोनों ही एक दूसरे को नकली बताने पर तुले हुए थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों एंबुलेंस के साथ चालकों को लेकर थाना आ गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन के क्रम में पाया कि मुंगेर से एक मरीज को पटना एम्स में भर्ती करने पहुंची, एंबुलेंस का चालक मो सकलैन के द्वारा पेश किए गए कागजात नकली निकले।

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार 

असली एंबुलेंस के चालक मोहम्मद साबिर, मखदुमपुर कायम गंज (जहानाबाद) के द्वारा नकली एंबुलेंस के चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुंगेर के पूरब सराय निवासी चालक मो सकलैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद सकलैन से पूछताछ की जा रही है और पुलिस को आशंका है कि मामले में बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi में फर्जीवाड़ा करने वालों की अब खैर नहीं, पूरा पैसा वसूल करेगा विभाग; घरों पर इश्तेहार चिपकाने का काम शुरू

यह भी पढ़ें- Nalanda News: बेटी ने अपने नाम संपत्ति लिखवाकर घर से निकाला, माता-पिता ने ट्रेन से कटकर दे दी जान