विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nalanda News: बेटी ने अपने नाम संपत्ति लिखवाकर घर से निकाला, माता-पिता ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

By Fajal Mowaj (Islampur)Edited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 16 Nov 2023 08:10 AM (IST)

बिहार के नालंदा जिले में मालगाड़ी से कटकर इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोवा गांव निवासी सिद्धेश्वर महतो व उनकी पत्नी ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पति-पत्नी ने निराश होकर आत्महत्या कर ली
  2. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद सूत्र, खुदागंज (नालंदा)। नालंदा जिले के इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड पर शोभा बिगहा गांव के समीप मालगाड़ी से कटकर इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोवा गांव निवासी सिद्धेश्वर महतो व उनकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर खुदागंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया।

पड़ोसियों ने बताया कि सिद्धेश्वर महतो की छोटी बेटी उषा देवी ने मां-पिता से सारी संपत्ति अपने नाम लिखवा ली थी और दोनों को घर से निकाल दिया था। दोनों भीख मांगकर पेट पाल रहे थे।

दंपती बेटी के व्यवहार की अक्सर शिकायत करते थे। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने निराश होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देसी कट्टा के साथ दो अपराधी की गिरफ्तार

एकंगरसराय के औगांरी थाना क्षेत्र के पीर बीघा ओपी अंतर्गत योगीबिगहा गांव से देसी कट्टा के साथ दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीर बीघा ओपी थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

सूचना मिली की योगी बिगहा गांव के मिथिलेश कुमार के पुत्र शुभम कुमार एवं कपिलेश्वर प्रसाद के पुत्र दिनेश उर्फ प्रवीण देसी कट्टा के साथ है।

पुलिस ने उक्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि दोनों अपराधी अपराध करने की योजना बना रहे थे। दोनों को हिलसा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नालंदा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, चंडी में अधेड़ को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- आर्केस्ट्रा में लड़कियों को बंधक बना कराया अश्लील डांस, मारपीट भी की; पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी