विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक बोतल खून नहीं दे सकते'; रोहिणी 'गंदी किडनी' वाले बयान पर भड़कीं, 'हरियाणवी महापुरुष' पर भी अटैक

Published: Tue, 18 Nov 2025 04:27 PM (IST)Updated: Tue, 18 Nov 2025 07:06 PM (IST)

लालू परिवार में बढ़ती दरार के बीच, रोहिणी आचार्य ने एक वीडियो और पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लालू जी ...और पढ़ें

रोहिणी आचार्य।

रोहिणी आचार्य।

HighLights

  1. रोहिणी आचार्य का नया पोस्ट वायरल

  2. किडनी दान करने की अपील

  3. आलोचकों को खुली बहस की चुनौती

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य एक्स हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से अपनी पीड़ा लगातार व्यक्त करते हुए इसका जवाब मांग रही हैं कि उनके साथ परिवार में इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया।

चार दिन पहले शुरू हुआ विवाद गहराता ही जा रहा है, हालांकि लालू प्रसाद ने एक दिन पहले सोमवार को यह कहा था कि घर का मामला परिवार में ही सुलझा लिया जाएगा। उनका आशय स्पष्ट था कि यह पारिवारिक मामला है।

Rohini Facebook

वहीं, दूसरी ओर रोहिणी ने पुन: एक पोस्ट करते हुए पूछा है कि 'पिता को किडनी देने वाली विवाहित बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटाकर उस बेटी से खुले मंच पर बहस करें।' उन्होंने वैसे लोगों को नसीहत दी है, जो कह रहे हैं कि राजद अध्यक्ष को किडनी देने के लिए करोड़ो लोग तैयार थे। वे किडनी नहीं भी देतीं तो उनका कुछ नहीं बिगड़ता।

मंगलवार को रोहिणी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने उनलोगों की भी आलोचना की, जो कह रहे हैं कि शादी के बाद भी वह मायके का मोह नहीं छोड़ पा रही हैं। एक वीडियो में वे बहुत ही आहत दिख रही हैं। उनका गला बैठा हुआ था, वे भर्राई आवाज में बोल रही थीं। वे बोल रही थीं, हम हर बार बुलाने पर ही पटना जाते हैं। इस बार भी तेजस्वी यादव के बुलावे पर गईं थीं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-' जो लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं , ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हास्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों-करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए। लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए।'

उन्होंने तेजस्वी यादव और राज्यसभा सदस्य संजय यादव पर भी तंज कसते हुए कहा, जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें, जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं। फिर हरियाणवी महापुरुष करे, चाटुकार पत्रकार करें और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें, जो मुझे गाली देते नहीं थकते। एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वे किडनी देने पर उपदेश देते हैं।

रोहिणी शनिवार को पटना स्थित अपने मायके से चली गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें गाली दी गई, चप्पल फेंकी गई। वे वापस सिंगापुर चली गई हैं।

इधर, घर और राजद से निकाले जाने के बाद अपनी एक नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाकर चुनाव लड़ने वाले लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी बहन के अपमान की कीमत 'जयचंदों' को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि अपनी बहन रोहिणी के अपमान को वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके साथ जो हुआ, उसे सहन कर लिया, पर बहन के साथ ऐसा कुछ भी सहन नहीं होगा। उनकी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने रोहिणी को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बनने का भी प्रस्ताव दिया है।

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: 'मैं इससे निपट लूंगा', लालू यादव का पारिवारिक कलह पर पहला रिएक्शन

यह भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'हमारी रोहिणी दीदी के साथ...', तेज प्रताप की चेतावनी; बोले- परिणाम चुकाना पड़ेगा