Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: लालू यादव ने बनाई 53 खिलाड़ियों की नई टीम, लिस्ट में सबसे ऊपर तेजस्वी का नाम

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 02:46 PM (IST)

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें कुल 246 सदस्यों को शामिल किया गया है। तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहला स्थान मिला है साथ ही मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी शामिल हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. संजीत कुमार राय को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।

    Hero Image
    लालू यादव ने बनाई 53 खिलाड़ियों की नई टीम, लिस्ट में सबसे ऊपर तेजस्वी का नाम

    राज्य ब्यूरो, पटना। सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा कर दी है। इसमें दो श्रेणियों (राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित) में कुल 246 नेताओं का समायोजन हुआ है।

    53 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहला नाम तेजस्वी यादव का है। मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी इसमें स्थान पा रहीं। शेष विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इसमें प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन और अरुण यादव आदि को स्थान मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए अरुण ने नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। कहा है कि यह विश्वास व दायित्व मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए बड़ा सम्मान है।

    डॉ. संजीत बनाए गए चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

    राजद के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहित कुमार ने डॉ. संजीत कुमार राय को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

    प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी आदि की उपस्थिति में संजीत को मनोनयन-पत्र सौंपा गया। मोहित ने अपेक्षा जताई कि संजीत पार्टी और नेतृत्व की कसौटी पर खरे उतरेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू को फिर मिला 'सुपर सीएम' का साथ! विधानसभा चुनाव से पहले दी बड़ी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी ने खोल दिए पत्ते, इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी