Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna News: प्राइवेट हॉस्पिटल की डायरेक्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या, 2 घंटे बाद पुलिस को दी गई सूचना; जांच शुरू

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 10:32 PM (IST)

    Bihar News पटना शहर के कुम्हरार इलाके में स्थित एशिया अस्पताल की निदेशिका सुरभि राज की शनिवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल है।

    Hero Image
    प्राइवेट हॉस्पिटल की डायरेक्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित धनुकी मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर एशिया अस्पताल में बदमाशों ने अस्पताल की संचालिका सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी।

    कुछ घंटे बाद जब अस्पताल के कर्मचारी संचालिका के कक्ष में पहुंचे तो देखा कि संचालिका फर्श पर गिरी हैं। शरीर से खून गिर रहा था। कर्मियों ने उनका अपने ही अस्पताल की आइसीयू में रख इलाज प्रारंभ किया।

    आइसीयू में चिकित्सकों ने देखा कि उन्हें शरीर में तीन-चार गोलियां लगी हैं। सात गोली मारने की चर्चा होती रही। इलाज के दौरान संचालिका का पल्स घटता देख कर्मी एंबुलेंस से एम्स में इलाज के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की सूचना दो घंटे बाद मिलने पर पुलिस मामले की जांच में पहुंचे। एफएसएल व श्वान दस्ता की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस हत्यारे की खोज में जुटी है। हत्यारे कांफ्रेंस से पहले आए थे या बाद में? इस बात की भी पुलिस जांच कर रही है।

    जांच में जुटी पुलिस

    घटनास्थल पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने गहन छानबीन की। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद एएसपी ने बताया कि अस्पताल के कर्मियों ने किसी अंजान को निजी अस्पताल में घुसते नहीं देखा।

    कर्मियों ने एएसपी को बताया कि दिन में लगभग 2:15 से तीन बजे तक एक कमरा में कांफ्रेंस सह प्रशिक्षण चल रहा था। उसमें लगभग एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।

    दिन में लगभग तीन बजे प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद कमरा से निकलने के बाद एक कर्मी ने अस्पताल निदेशक सह संचालिका सुरभि राज के कमरे का दरवाजा खोल देखा तो आश्चर्यचकित रह गया।

    कर्मचारी ने देखा कि संचालिका फर्श पर अचेत गिरी थीं। संचालिका को कर्मचारी अपने ही अस्पताल की आइसीयू में ले गए जहां इलाज के दौरान पता चला कि उन्हें 4-5 गोलियां लगी थीं।  

    अस्पताल के समस्त कर्मियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद बताया कि उन लोगों ने न तो गोली चलने की आवाज सुनी और न ही किसी अपराधी को अस्पताल घुसते या भागते देखा है।

    खून को किसने किया साफ?

    • एएसपी ने बताया कि घटना के बाद सफाईकर्मी द्वारा फर्श पर गिरे खून को भी साफ कर दिया गया। पुलिस यह जानना चाह रही है कि आखिर फर्श पर गिरे खून को किसने साफ करने को कहा।
    • संचालिका को गोली मारने की सूचना पुलिस को दो घंटे बाद क्यों दी गई। जिस कमरे में संचालिका को गोली मारी गई है वह बहुत ही छोटा है।

    नजदीक से मारी गई है गोली

    प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि संचालिका को शरीर में गोली काफी नजदीक से मारी गई है। पुलिसिया पूछताछ में मृतका संचालिका के पति राकेश रौशन ने बताया है कि घटना के समय वे अस्पताल के बाहरी भाग में खड़े थे।

    जब पत्नी को एंबुलेंस से ले जाया गया तो वे भी साथ में गए। प्रथम दृष्टया जांच में अस्पताल में लगे क्लोज सर्किट कैमरा में कोई भी संदिग्ध अस्पताल में घुसते नहीं दिख रहा है।

    थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडे समस्त कर्मियों व मृतका के पति से पूछताछ करते रहे। पुलिस समस्त कर्मियों के मोबाइल की भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें-

    नीतीश सरकार ने निजी अस्पताल संचालकों को दे दी खुशखबरी, आ गया नया आदेश

    बिहार में बनेगी ड्रोन पुलिस यूनिट, अब बालू तस्करों और शराब माफियाओं पर इस तरह नजर रखेगी नीतीश सरकार