विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chirag Paswan: प्रधानमंत्री मोदी ने की सांसद चिराग से मुलाकात, अपने खास दोस्त के लिए कही ये बात

Published: Fri, 28 Jun 2024 06:33 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों बीजेपी के सहयोगी दलों के सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को पीएम मोदी ...और पढ़ें

लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के सभी सांसदों से मिले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (फोटो- एक्स)
लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के सभी सांसदों से मिले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के सभी सांसदों से मिले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी
  2. पीएम मोदी ने कहा- रामविलास पासवान मेरे बहुत प्रिय मित्र थे
  3. चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर की इस खास मुलाकात की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, पटना। PM Modi Met Chirag Paswan प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद भवन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष एवं हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के सभी सांसद भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के पांचों सांसदों के साथ संसद भवन की कैंटीन में लंच भी किया। सांसदों में

कौन-कौन रहा मौजूद

हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान, समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी, जमुई से सांसद अरुण भारती, खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा और वैशाली से सांसद वीणा देवी।

'राम विलास पासवान जी मेरे बहुत प्रिय मित्र थे'

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को लेकर एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के सांसदों के साथ मेरी मुलाकात बहुत अच्छी रही। श्री राम विलास पासवान जी मेरे बहुत प्रिय मित्र थे, जिनके बहुमूल्य विचार मुझे बहुत याद आते हैं।

उन्होंने आगे लिखा- मुझे देखकर खुशी हुई कि चिराग पासवान आगे बढ़ रहे हैं और और राम विलास जी के दृष्टिकोण को पूरा कर रहे हैं। हमारी पार्टियां सार्वजनिक सेवा के लिए मजबूती से एक साथ हैं।

'आपका स्नेह और मार्गदर्शन...'

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा- आपका स्नेह और मार्गदर्शन हमें नई ऊर्जा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए दृढ़इच्छाशक्ति प्रदान करता है। हमें अपना बहुमूल्य समय देने के लिए और अपने अनुभव को साझा करने के लिए आभार।

बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार प्रधानमंत्री मोदी ने जनता दल यूनाइटेड के 12 सांसदों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी का नेतृत्व बिहार को विकास के पथ पर ले गया है। हम इसे जारी रखेंगे। सुशासन के लिए मिलकर काम करना।

ये भी पढ़ें- PM Modi के मन में क्या? 48 घंटों में 28 सांसदों से पर्सनली मिले, बिहार में बैठे CM नीतीश के लिए कही बड़ी बात

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार या सम्राट चौधरी... आखिर किसपर है अश्विनी चौबे का निशाना? एक बयान से कर दिया 'खेला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।