विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोबाइल एप से चलता था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 11:23 AM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 11:26 PM (IST)

पटना में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जिसे एक खास एप से संचालित किया ...और पढ़ें

मोबाइल एप से चलता था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश
मोबाइल एप से चलता था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

पटना [जेएनएन]। पुलिस ने राजीव नगर थाना क्षेत्र में पिछले दो महीने से एक निजी मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पश्चिम बंगाल की दो युवतियों के साथ तीन ग्राहकों समेत पांच दलालों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मौके से इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड राहुल भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार पांचों दलाल में से 4 पश्चिम बंगाल और एक मनेर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियां दिखाई जाती थी।ग्राहकों के डिमांड पर शबाब के साथ शराब की व्यवस्था संचालकर करता था।

गिरोह की खासियत यह है कि इनका पूरा धंधा लोकांटो नामक मोबाइल एप के जरिए संचालित होता है. इसे स्मार्टफोन के प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। पुलिस ने मौके से कार, पांच बाइक, कुछ नकदी व अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें: अंडरगारमेंट में जासूसी डिवाइस लगा कराते थे नकल, खुल गई पोल, जानिए

एप में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर दलाल वाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की तस्वीर भेजते हैं. अगर लड़की पसंद आ जाए तो गिरोह के सदस्य ग्राहक से उसका पता पूछता है। फिर किराए पर वाहन लेकर उसके पास पहुंचते हैं। ग्राहक को साथ लेने के बाद वह देह व्यापार के अड्डे पर जाते हैं।

यह भी पढ़ें: पांच लाख में MBBS, 60 हजार में MBA की फर्जी डिग्री, बिहार से जुड़े तार

एक घंटे की मौज-मस्ती के लिए ग्राहकों से हजार से 1500 रुपये तक लिए जाते हैं। वाहन से आने-जाने का किराया भी ग्राहक को वहन करना पड़ता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।