Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna News: हवा में 9 चक्कर काटने के बाद लौट गई दिल्ली की फ्लाइट, इस वजह से Patna Airport पर नहीं कर सकी लैंड

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 03:20 PM (IST)

    Patna News पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता में कमी के कारण दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई5008 को हवा में 9 चक्कर लगाने के बाद वापस हवा में भेज दिया गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    हवा में घूमती रही इंडिगो फ्लाइट (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: हवा में 9 चक्कर लगाने के बाद आखिरी में पटना एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6ई5008 हवा वापस चली गई। वहीं, इससे पहले रात साढ़े आठ बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई5173) को पटना एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कराया जा सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी लैंडिंग लखनऊ में कराई गई। दोनों फ्लाइटों के डायवर्जन का कारण पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता में कमी रही। पटना एयरपोर्ट पर उस वक्त दृश्यता एक सौ मीटर भी नहीं थी।

    इसके अलावा विभिन्न विमानन कंपनियों की फ्लाइटें आधे घंटे से डेढ़ घंटे तक विलंब से चलीं। सबसे पहले सुबह 9:05 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बेंगलुरु-पटना दो घंटा 54 मिनट की देरी से लैंड हुई।

    दरभंगा एयरपोर्ट से रद रहीं सभी फ्लाइटें

    दरभंगा में प्रतिकूल मौसम का प्रभाव बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट की उड़ान सेवा पर पड़ा। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद व कोलकाता की सात जोड़ी फ्लाइटें रद कर दी गई। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

    दिल्ली से दरभंगा स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 751 दरभंगा एयरपोर्ट पर करीब 40 मिनट चक्कर लगाने के बाद पटना में लैंड की। वहीं मुंबई से दरभंगा स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 950 और बेंगलुरु से दरभंगा स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 327 दरभंगा एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट चक्कर लगाने के बाद वाराणसी में लैंड की।

    इंडिगो की कोलकाता से दरभंगा, दिल्ली से दरभंगा, हैदराबाद से दरभंगा और मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट रद कर दी गई।

    भागलपुर शहर में 8 घंटे बिजली रही बाधित

    शहर के आधे हिस्से में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। घंटों बिजली ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    मुख्यालय का निर्देश है कि किसी भी परिस्थिति में तीन घंटे से ज्यादा देर तक बिजली बंद नहीं रहना है। इसलिए कि इससे राजस्व का तो नुकसान होने के साथ ही लोगों को परेशानी होती है।

    इसके बावजूद पिछले तीन महीने से लगातार कोई न कोई फीडर पांच से आठ घंटे तक बंद हो रहा है। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। विक्रमशिला फीडर शिड्यूल टाइम से तीन घंटे ज्यादा देर तक बंद रह गया। पूर्व में दिन के 11 बजे से शाम चार बजे तक फीडर बंद रखने की घोषणा हुई थी।

    ये भी पढ़ें

    Ara News: आरा जंक्शन से यह ट्रेन हो गई बंद, रेलयात्रियों की बढ़ी टेंशन; रेलवे के फैसले से लोग निराश

    Railway News: पटना-आरा-भभुआ इंटरसिटी में लगा 3AC कोच, किराया भी हो गया तय; यात्रियों को होगी सहूलियत