Patna Jagran Forum 2025: 'ताला ठीक से बंद करेंगे', 60 सीटों की डिमांड पर VIP प्रमुख मुकेश सहनी का जवाब
Patna Jagran Forum latest news जागरण फोरम में मुकेश सहनी ने बिहार के मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में सबका स्वागत है और उपमुख्यमंत्री बनने का सपना देखना गलत नहीं है। सहनी ने कहा कि वे बिना वार्ड चुनाव लड़े लीडर बने हैं और कभी गलत रास्ता नहीं अपनाया।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics दैनिक जागरण के विशेष मंच जागरण फोरम में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार के तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। मुकेश सहनी ने कहा कि कोई भी अगर मेरी पार्टी में आना चाहता है तो उसका खुले दिल से स्वागत है।
सपना देखना बड़ी बात नहीं
आप उपमुख्यमंत्री के पद तक जा रहे हैं, ये ज्यादा नहीं है? इस सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि सपना देखना बड़ी बात नहीं है और सपना साकार करना मैं जरूरी मानता हूं। मैं जीरो से हीरो बना, वो भी दूसरे प्रदेश में जाकर, मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी।
उन्होंने कहा कि मैं मंजिल पाकर ही रहता हूं। मैंने वार्ड चुनाव लड़े बिना लीडर बनकर दिखा दिया। मैंने गलत का रास्ता कभी नहीं अपनाया। मैं 2020 में ही उपमुख्यमंत्री बन सकता था, पर मैं किसी के साथ गलत नहीं करता हूं। मैं महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में नहीं शामिल हुआ।
मैं उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता?
हमारी सरकार बनेगी तो हम गठबंधन के हिस्सेदार होंगे तो मैंने कहा कि 37 प्रतिशत वोट वाला अगर उप मुख्यमंत्री नहीं बनेगा तो कौन बनेगा? मेरे पास वोट है और जनता मेरे साथ है तो मैं उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता।
उन्होंने कहा कि मैं उस गठबंधन का नाम भी नहीं लूंगा। मैं उप मुख्यमंत्री जरूर बनूंगा। अगर मेरे पास 39 प्रतिशत वोट रहता तो हम सीएम बनते।
'ये आपस की बात है'
आप 60 सीटें मांग रहे हैं, इसके पीछे गणित क्या है? इस सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि मेरे पास औसत वोट 14 प्रतिशत है, 42 प्रतिशत में सरकार बनेगी। ये आपस की बात है, कम ज्यादा सीट हो सकती हैं। कोई मेरी पार्टी में आना चाहता है तो वो मेरे साथ जुड़ सकता है।
60 सीट मांग रहे हैं या मंगवाई जा रही के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोगों का आपस में समझौता है। मेरे पास 11 एजेंडे पर मोहर है, जिसमें 60 सीट और उप मुख्यमंत्री का पद है। हम सीट थोड़ी मांगेंगे। हमारी अपनी पार्टी है, समझौता होना है, लगभग तय हो गया है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी तो सर्वोपरी है पर कांग्रेस देश के लिए काम कर रही है, बिहार में राजद आगे है।
हम लोगों ने लगाया डबल ताला
दूसरी पार्टी आपके एमएलए खरीद लेती है के सवाल पर सहनी ने कहा कि वोटर और एमएलए खरीदना सही है क्या? हम लोगों ने डबल ताला लगाया है। हम लोग अपने विचार से मिलने वाले को ही खड़ा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ताला को हम लोग इस बार ठीक से बंद करेंगे।
नीतीश कुमार देंगे आशीर्वाद
नीतीश की घोषणा और बिहार में काम के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बात सही है बिहार में काम हुआ है, पर अन्य प्रदेश से अधिक काम नहीं हुआ है। नीतीश ने हमारे एजेंडा को चोरी किया है। नीतीश अस्वस्थ भी हैं इसलिए बिहार में नए जेनरेशन यानि तेजस्वी को कुर्सी मिलेगी, अब वो (नीतीश कुमार) आशीर्वाद देंगे।
मुकेश सहनी ने कहा कि समय-समय पर गलती होती है। 2020 में हम लोगों के बीच में कुछ गलतियां हुईं, इस बार ऐसी गलती नहीं होनी है।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।