Patna High Court: पटना हाई कोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पटना हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली अब पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। न्यायाधीश सुधीर सिंह को फिर से पटना हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।

विधि संवाददाता, पटना। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नई नियुक्तियों को स्वीकृति दे दी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
वहीं, पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली को अब पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
तीनों न्यायाधीशों को शीघ्र ही अपने-अपने पदों की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए राष्ट्रपति की स्वीकृति की पुष्टि की। नियुक्तियों को लेकर केंद्र सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।
इधर, पटना हाई कोर्ट से पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में स्थानांतरित किए गए न्यायाधीश सुधीर सिंह को फिर से पटना हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़ें- पटना हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में वाई-फाई और वेबसाइट शुरू, वकीलों के लिए बढ़ाई गई मरणोपरांत सहायता राशि
यह भी पढ़ें- Bihar: 37 अधिकारियों के तबादले पर हाई कोर्ट ने नीतीश सरकार से मांगा जवाब, क्या है पूरा मामला?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।