विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: भाजपा छोड़कर राजद में आए 2 नेता, चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा हाई

Published: Thu, 04 Sep 2025 05:40 PM (IST)

चंदन कुमार सिंह और सोनू गुप्ता ने राजद की सदस्यता ली। राजद ने दावा किया कि दोनों भाजपा छोड़कर आए ...और पढ़ें

भाजपा छोड़कर राजद में आए 2 नेता, चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा हाई
भाजपा छोड़कर राजद में आए 2 नेता, चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा हाई

HighLights

  1. चंदन और सोनू राजद में शामिल
  2. भाजपा छोड़कर राजद में आए
  3. एनडीए का बंद विफल- राजद

राज्य ब्यूरो, पटना। चंदन कुमार सिंह और सोनू गुप्ता ने गुरुवार को राजद की सदस्यता ली। पार्टी की बिहार इकाई के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने उन्हें सदस्यता दिलाई। राजद का दावा है कि दोनों भाजपा छोड़कर उसके पाले में आए हैं।

मिलन समारोह में विधायक मनोज कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, डॉ. मोहित कुमार एवं संतोष कुमार भारती उपस्थित रहे।

साहू ने कहा कि भाजपा और नीतीश सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है, क्योंकि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोलबाला है, जबकि आम जनता त्रस्त है।

राजद बोला, एनडीए के बंद को बिहार ने नकारा, बैकफायर रहा

राजद का कहना है कि एनडीए के बंद को बिहार ने नकार दिया है। यह बंद एनडीए के लिए बैकफायर ही सिद्ध हुआ है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन और अरुण कुमार यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बेबुनियाद बातों के आधार पर भाजपा द्वारा राजद और कांग्रेस के विरुद्ध एक नैरेटिव गढ़ने के षड्यंत्र को बिहार की जनता भली-भांति समझ चुकी है। इसे भांपकर ही भाजपा ने बंद की अवधि को सुबह सात से दोपहर 12 बजे कर दिया गया था, जबकि बंद प्राय: पूरे दिन का होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि बंद के दौरान कई जगह महिलाओं से अभद्रता भी हुई। एक शिक्षिका को मारा-पीटा गया। प्रसव-पीड़ा से कराहती गर्भवती के वाहन को जबरन रोक दिया गया। भागलपुर में कथित पत्रकार की मां-बहन को गाली दी गई।

यह भी पढ़ें- असरदार रहा राजग नेत्रियों का 'बिहार बंद', सड़कों पर पसरा सन्नाटा; महागठबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

यह भी पढ़ें- Bihar NDA में सीटों के बदलाव की संभावना, सामने आई घटक दलों की इनसाइन स्टोरी; समझिए पूरा गेम