विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असरदार रहा राजग नेत्रियों का 'बिहार बंद', सड़कों पर पसरा सन्नाटा; महागठबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Published: Thu, 04 Sep 2025 05:11 PM (IST)

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजग ने महागठबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी और ...और पढ़ें

असरदार रहा राजग नेत्रियों का 'बिहार बंद', सड़कों पर पसरा सन्नाटा; महागठबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
असरदार रहा राजग नेत्रियों का 'बिहार बंद', सड़कों पर पसरा सन्नाटा; महागठबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

HighLights

  1. राजग का बिहार बंद, महागठबंधन पर हमला
  2. पीएम मोदी के अपमान का आरोप
  3. सड़क पर उतरीं राजग की महिला नेत्री

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव निकट आते ही सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच मुद्दों को लपकने एवं भुनाने की होड़ मची गई है। इसे लेकर पिछले पखवाड़े भर से बिहार की राजनीति चरम पर है। पहले महागठबंधन की ओर से चुनाव आयोग द्वारा कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरुद्ध निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा की चर्चा में रही।

अब राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का आरोप है कि इस यात्रा के दौरान दरभंगा जिले की एक सभा में महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी दिवंगत मां के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। राजग ने इसे मुद्दा बना दिया है।

सप्ताह भर से राजग महागठबंधन के विरुद्ध मोर्चा खोल हुए है। इसी क्रम में गुरुवार को राजग की नेत्रियों ने सुबह सात से 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया था। राजग आधे दिन का प्रदेशव्यापी बंद असरदार रहा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी दिवंगत मां के अपमान के विरुद्ध भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम एवं रालोमो के फ्रंटल संगठनों से जुड़ी महिलाएं सड़क उतरीं। राजग घटक दलों के नेत्रियों के समर्थन में प्रमुख नेता भी बंद में सम्मिलित हुए।

राजधानी पटना से लेकर विभिन्न जिला मुख्यालयों, प्रमुख मार्गों को जामकर नेत्रियों ने महागठबंधन एवं राहुल गांधी- तेजस्वी यादव के विरुद्ध नारेबाजी की। राजग के फ्रंटल संगठनों की जोरदार सहभागिता दिखी। बंद से आपातकालीन सेवा, रेल एवं अस्पताल को मुक्त रखा गया था।

इस दौरान बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता, लोजपा (रा) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा एवं हम महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता शर्मा ने किया। आधे दिन की प्रदेशव्यापी बंद के दौरान कुछ स्थानों पर बंद समर्थक महिलाओं एवं उल्लंघन करने वालों के बीच नोक-झोंक की भी सूचना है।

राजग नेता भी हुए सम्मिलित

बिहार बंद में राजग के प्रमुख नेता भी विभिन्न स्थानों पर सड़क पर उतरे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं सांसद रविशंकर प्रसाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयकर चौराहे पर बंद में सम्मिलित हुए।

नीतीश सरकार के कई मंत्री, राजग के सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य नेता भी अलग-अलग जिलों में विभिन्न स्थानों पर बिहार बंद के समर्थन में सड़क पर उतर कर संयुक्त आह्वान को सफल बनाने का प्रयास किया।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुड़े वकीलों ने भी गुरुवार को अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। आयकर चौराहे पर भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक राकेश ठाकुर, टी एन ठाकुर एवं मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने महागठबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें- Bihar NDA में सीटों के बदलाव की संभावना, सामने आई घटक दलों की इनसाइन स्टोरी; समझिए पूरा गेम

यह भी पढ़ें- बिहार में महागठबंधन की 'तिकड़ी' पर संकट के बादल, बुरा फंसे राहुल-तेजस्वी और मुकेश सहनी!