Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले NDA में खटपट! चिराग को लेकर LJPR और JDU में छिड़ी 'महाभारत'

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 07:40 PM (IST)

    बिहार एनडीए में महाभारत के अभिमन्यु की भूमिका को लेकर चर्चा छिड़ी है। लोजपा (रा) सांसद अरुण भारती ने चिराग पासवान को अभिमन्यु बताया तो जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अभिमन्यु बनना आसान है अर्जुन बनना मुश्किल। यह बहस चिराग पासवान और अरुण भारती द्वारा राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों के बाद शुरू हुई है।

    Hero Image
    चिराग को लेकर LJPR और JDU में छिड़ी 'महाभारत'

    राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए के घटक दलों में अभी महाभारत का अभिमन्यु प्रसंग चल रहा है। जदयू और लोजपा (रामविलास) की ओर से अभिमन्यु की भूमिका की चर्चा हो रही है।

    सोमवार को लोजपा (रा) के सांसद अरुण भारती ने संकेत में कहा था बिहार की वर्तमान राजनीति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अभिमन्यु की भूमिका निभा रहे हैं।

    'अभिमन्यु बनना आसान'

    वहीं, मंगलवार को जदयू प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- अभिमन्यु बनना आसान है। सीखने के लिए अर्जुन बनना पड़ता है। भूलना नहीं चाहिए, अभिमन्यु सिर्फ प्रवेश करता है। वीरगति भी पाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतिहास में नाम जिद से नहीं, कार्य से लिखा जाता है, जो हर बार द्वार तक पहुंचते हैं, वे योद्धा नहीं, द्वारपाल बन जाते हैं।

    'समय का मान रखने के लिए...'

    एक दिन पहले अरुण भारती ने एक्स हैंडल पर लिखा था- महाभारत के प्रमुख पात्र पितामह भीष्म, धृतराष्ट्र, गांधारी और शकुनि। सब मौन रहे, तब अभिमन्यु, जिसमें अनुभव की कमी थी, चक्रव्यूह में कूदा, क्योंकि समय का मान रखने के लिए अनुभव नहीं, नव-संकल्प चाहिए।

    असल में चिराग और अरुण भारती इन दिनों राज्य की कानून व्यवस्था की आलोचना कर रहे हैं। जदयू प्रवक्ता की टिप्पणी को उसी का उत्तर माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- NDA में ऑल इज नॉट वेल! नीतीश की पार्टी ने बिना नाम लिए खोल दिया मोर्चा, दूसरी तरफ से भी आ गया बयान

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सवाल-जवाब में उलझी बिहार की सियासत, JDU का चिराग पर हमला, पूछा- यहीं रहेंगे या जाएंगे उधर

    comedy show banner
    comedy show banner