Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NDA में ऑल इज नॉट वेल! नीतीश की पार्टी ने बिना नाम लिए खोल दिया मोर्चा, दूसरी तरफ से भी आ गया बयान

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 09:27 PM (IST)

    बिहार में एनडीए घटक दलों के बीच अंदरूनी कलह जारी है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराध के आंकड़ों पर केंद्र सरकार के आंकड़ों पर भरोसा करना चाहिए। वहीं लोजपा (रा) सांसद अरुण भारती ने राज्य की कानून व्यवस्था पर महाभारत के पात्रों के माध्यम से कटाक्ष किया और अपनी राय रखी।

    Hero Image
    विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार और सांसद अरुण भारती। (फोटो जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए के घटक दलों की अंदरूनी लड़ाई जारी है। हथियार बदल गया है। अब नाम लेने के बदले संकेतों से काम चलाया जा रहा है।

    सोमवार को जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि लोगाें को बिहार सरकार पर नहीं तो कम से कम केंद्र सरकार के आंकड़े पर भरोसा करना चाहिए।

    वे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से राज्य की विधि व्यवस्था के खराब होने से जुड़े आरोप का उत्तर दे रहे थे। नीरज ने चिराग का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह हैं। वे एनडीए के बड़े नेता है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो इसी विभाग के तहत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्यूरो का 2022 तक का आंकड़ा बताता है कि बिहार में अपराध की घटनाएं कम हुई हैं। राज्य सरकार का क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो भी बता रहा है कि 2005 से पहले की तुलना में राज्य में अपराध कम हुए हैं। अगर किसी को राज्य सरकार के आंकड़े पर भरोसा नहीं है तो केंद्र के आंकड़े पर भरोसा करना ही चाहिए।

    'महाभारत' की एंट्री

    दूसरी तरफ लोजपा (रा) के सांसद अरुण भारती ने बिना किसी का नाम लिए राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रहार किया है। उन्होंने सोमवार को फेसबुक पर लिखा कि महाभारत के चार प्रमुख पात्र हैं, जिन्होंने समय का मान नहीं रखा।

    ये हैं - भीष्म पितामह, धृतराष्ट्र, महारानी गांधारी और शकुनि। जब सब मौन रहे, तब अभिमन्यु जिसमें अनुभव की कमी थी, चक्रव्यूह में कूदा। क्योंकि समय का मान रखने के लिए अनुभव नहीं, नव-संकल्प चाहिए।

    यह भी पढ़ें-

     Bihar Politics: नीतीश कुमार को बड़ा सियासी झटका, कद्दावर कुर्मी नेता ने जदयू से दिया इस्तीफा

    comedy show banner
    comedy show banner