विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश को ज्वाइन करने का प्रोग्राम टला, दिग्गज नेता की होनी थी JDU में एंट्री; मगर अंतिम समय में...

Published: Thu, 04 Sep 2025 06:09 PM (IST)

जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार का जदयू में शामिल होने का कार्यक्रम एनडीए के बिहार बंद के कारण ...और पढ़ें

जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार का जदयू में शामिल होने का कार्यक्रम अंतिम समय में टला
जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार का जदयू में शामिल होने का कार्यक्रम अंतिम समय में टला

HighLights

  1. अरुण कुमार का जदयू में शामिल होने का कार्यक्रम स्थगित
  2. एनडीए के बिहार बंद के कारण कार्यक्रम रद
  3. नयी तारीख का इंतजार है

राज्य ब्यूरो, पटना। जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार गुरुवार को जदयू में शामिल होने वाले थे पर अंतिम समय में उनके लिए होने वाला मिलन समारोह टल गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए के बिहार बंद की वजह से मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया।

जदयू प्रदेश कार्यालय में होने वाले मिलन समारोह में जदयू के वरिष्ठ नेता बशिष्ठ नारायण सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व मंत्री महेश्वर हजारी को शामिल होना था।

अरुण कुमार के बारे में जानिए-

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे अरुण कुमार ने दो बार जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1999 तथा 2014 में वह सांसद रहे। बाद के दिनों में लोजपा में चले गए।

अरुण कुमार अब कब जदयू में घरवापसी करेंगे इसे लेकर अभी कोई नयी तारीख तय नहीं हुई है। इस संबंध में बताया गया कि पार्टी के अधिकतर लोग अभी विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में व्यस्त हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कार्यक्रम है। संभव है इन आयोजनों के बाद मिलन समारोह की नयी तारीख तय होगी।

यह भी पढ़ें- लोजपा (रा) प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- अपशब्द कहना इनके संस्कार का हिस्सा

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: भाजपा छोड़कर राजद में आए 2 नेता, चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा हाई