विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिराग पासवान ने कहा, आइएनडीआइ नेताओं के संस्कार में अपशब्द कहना, पहले मेरी और अब पीएम की मां के लिए कहा

Published: Thu, 04 Sep 2025 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 04 Sep 2025 08:55 PM (IST)

Bihar Politics लोजपा (रामविलास) की ओर से गुरुवार को एमआइटी के मैदान में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

नव संकल्प महासभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। जागरण
नव संकल्प महासभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। जागरण

HighLights

  1. लोजपा (रामविलास) की नव संकल्प महासभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष के नेताओं पर साधा निशाना
  2. चिराग ने महासभा में मौजूद लोगों से कहा-अपशब्द कहने या सम्मान देने वाले वालों को चुनेंगे आप तय करें
  3. राज्य के युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़े, बल्कि दिल्ली व मुंबई के विद्यार्थी बिहार में शिक्षा और नौकरी को आए ऐसा विकसित बिहार बनाने का लक्ष्य
  4. कुछ लोगों ने उनके परिवार व पार्टी को तोड़ने की साजिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके, वे शेर का बच्चा हैं, किसी से डरने वाले नहीं
  5. सांसद वीणा देवी, अरुण भारती, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष ने भी रखी अपनी बात, कहा- चिराग करेंगे बिहार का नेतृत्व

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए आइएनडीआइ के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। एमआइटी के मैदान में गुरुवार को आयोजित महासभा में उन्होंने कहा, मां-बहनों को अपशब्द कहना आइएनडीआइ नेताओं के संस्कार में है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा, लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी मौजूदगी में मेरी मां को अपशब्द कहा गया था। अब पीएम नरेन्द्र मोदी की श्रद्धेय मां के लिए कहा। ऐसे में आपको तय करना है कि अपशब्द कहने वाले या सम्मान देने वालों को चुनेंगे। एनडीए सरकार ने सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास कर माता का सम्मान किया। दूसरी ओर ये लोग माता को गाली देते हैं।

बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प

चिराग ने कहा, देश के साथ सभी राज्य एक साथ आजाद हुए। फिर क्या कारण है कि दिल्ली-मुंबई चमचमा रहे हैं और बिहार आज भी पिछड़ा राज्य है। राज्य के युवाओं को शिक्षा, रोजगार व बिहार के लोगों को इलाज के लिए अन्य राज्यों का मुंह देखना पड़ता है।

दिल्ली व मुंबई से युवक एवं युवती शिक्षा एवं रोजगार के लिए बिहार आए, ऐसा विकसित राज्य बनाना चाहते हैं। पहले कांग्रेस एवं बाद में राजद के शासनकाल में बिहार को पिछड़ा राज्य की श्रेणी से बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया गया।

उनका बिहार फर्स्ट एवं बिहारी फर्स्ट का संकल्प बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प है। वहीं राजद के एमवाई का एम राज्य को संप्रदाय एवं वाई जाति में बांटने वाला है। सभा को जमुई सांसद व पार्टी के बिहार प्रभारी अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, वैशाली सांसद वीणा देवी, खगड़िया राजेश वर्मा, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने भी बात रखीं।

नेताओं ने कहा कि चिराग बिहार का नेतृत्व करेंगे। महासभा की अध्यक्षता जिला लोजपा अध्यक्ष चुलबुल शाही ने की। संचालन अभय कुमार सिंह ने किया।