Padma Award 2025: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत कुमार, कहा- सेवा करते रहेंगे
सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की जिसमें 139 नाम शामिल हैं इसमें एक नाम बिहार के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत कुमार का भी है। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए डॉ. हेमंत ने भारत सरकार और बिहार सरकार का तहे दिल से शुक्रिया किया। इसके साथ ही कहा कि वे निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते रहेंगे।

आईएएनएस, पटना। पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने गए बिहार के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत कुमार ने सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे पिछले 35 सालों की तरह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते रहेंगे।
65 वर्षीय डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि मैं नेफ्रोलॉजी विभाग में लंबे समय से काम कर रहा हूं, 35 साल हो गए हैं। अपने कार्यकाल में मैंने बिना किसी स्वार्थ के मरीजों की सेवा की है, यही वजह है कि सरकार ने मुझे पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है।
पद्मश्री मिलना गर्व की बात :डॉ. हेमंत कुमार
- डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार मिलना मेरे लिए यह बहुत गर्व की बात है। मैं भारत सरकार और बिहार सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
- डॉ. हेमंत कुमार ने ये भी कहा कि मैंने अपना काम निस्वार्थ भाव से किया है, किसी पुरस्कार के लिए नहीं।
- शुरू से ही मेरा प्रयास किडनी की बीमारी से बचाव के तरीके खोजने का रहा है। मैं इस पर काम करना जारी रखूंगा ताकि मैं समाज के लिए मददगार बन सकूं।
35 साल से दे रहे सेवा
आपको बता दें कि हेमंत कुमार पिछले 35 वर्षों से राज्य में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े हैं। उन्होंने पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से अपना करियर शुरू किया और राज्य की राजधानी के कई अस्पतालों में महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।
उन्हें न केवल मरीजों बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह लोगों की सेवा करने के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।
किसे कहते हैं नेफ्रोलॉजिस्ट?
किडनी से संबंधित बीमारियों का इलाज करने वाले डॉक्टर को नेफ्रोलॉजिस्ट कहते हैं। आम बोल-चाल की भाषा में इन्हें किडनी का डॉक्टर भी कहा जाता है।
पद्म पुरस्कार के लिए 139 नामों का एलान
सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की सूची की घोषणा की, जिसमें 139 नाम शामिल हैं।
इसमें प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट के अलावा, बिहार से सम्मानित होने वाली अन्य हस्तियों में शारदा सिन्हा, सुशील मोदी और आचार्य किशोर कुणाल, भीम सिंह भवेश, निर्मला देवी और विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज शामिल हैं।
76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की घोषणा की।
कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनकी असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए कुल 139 व्यक्तियों को मान्यता दी गई है।
मार्च या अप्रैल में दिया जाता है पुरस्कार
राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोहों के दौरान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान, आमतौर पर प्रत्येक वर्ष मार्च या अप्रैल के आसपास दिया जाता है।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।