Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: राज्यपाल आर्लेकर और CM नीतीश कुमार ने उतारी रामलला की आरती, जय श्रीराम के नारों से गूंजा डाकबंगला

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 10:52 PM (IST)

    राम नवमी पर पटना के 54 स्थानों से शोभा यात्रा झांकियों के साथ डाकबंगला चौराहे पर पहुंची। राज्यपाल आर्लेकर और CM नीतीश कुमार शोभा यात्रा का स्वागत किया और रामलला की आरती उतारी। डाकबंगला चौराहा जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। एक-एक कर 54 झाकियां डाकबंगला पहुंची। डाकबंगला चौराहा रोशनी से जगमग था तथा श्री राम के ध्वज से पटा हुआ था।

    Hero Image
    राज्यपाल आर्लेकर और CM नीतीश कुमार ने उतारी रामलला की आरती। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। राम नवमी पर पटना शहर के 54 स्थानों से शोभा यात्रा झांकियों के साथ डाकबंगला चौराहे पर पहुंची। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा रामलला की आरती उतारी। राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डाकबंगला चौराहा जय श्री राम से गूंज उठा। एक-एक करके 54 झाकियां पहुंची। मंच संचालन श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक सह नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने किया।

    डाकबंगला चौराहे पर आयोजित मुख्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, मंत्री विजय चौधरी, मंगल पांडेय, विधायक संजीव चौरसिया आदि मौजूद शामिल हुए।

    डाकबंगला चौराहा रोशनी से जगमग था तथा श्री राम के ध्वज से पटा हुआ था। मनमोहक तोरण द्वार और प्रकाश के बीच झांकियों का स्वागत किया गया। यहां रामलला के भव्य मंदिर आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्तिमय वातावरण में हजारों की संख्या में रामभक्त पहुंचे।

    रात दस बजे तक 54 में सिर्फ 25 झाकियां पहुंची। देर रात तक डाकबंगला चौराहे पर झांकिया आती रही। श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति सभी झांकियों का भव्य रूप से स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

    बिहार की वो हॉट सीट जहां ओवैसी की पार्टी ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, क्या राहुल की रैली दिखा पाएगी कोई करिश्मा?

    Rohini Acharya का सपोर्ट करने गए थे नेताजी, मगर Lalu Yadav के सामने गलती से बोल दी ये बात; VIDEO