Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पूर्णिया-कोसी प्रमंडल के लोगों की बल्ले-बल्ले, बाढ़ प्रभावित 5 जिलों की चमक जाएगी किस्मत

    नीतीश सरकार ने विश्व बैंक से पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के 5 बाढ़ प्रभावित जिलों के विकास के लिए विश्व बैंक के पास आग्रह भेजा है। यह आग्रह योजना व विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विश्व बैंक की टीम के साथ हुई बैठक में किया। बैठक में तय हुआ कि बिहार कोसी बेसिन विकास परियोजना से जुड़े सारे काम 27 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे।

    By Vikash Chandra Pandey Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 07 Mar 2025 12:57 PM (IST)
    Hero Image
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जागरण फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: राज्य सरकार ने विश्व बैंक से पूर्णिया सहित कोसी प्रमंडल के जिलों के विकास के लिए नई परियोजना बनाने का आग्रह किया है। यह आग्रह गुरुवार को विश्व बैंक की टीम के साथ हुई बैठक में योजना व विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में तय हुआ कि बिहार कोसी बेसिन विकास परियोजना से जुड़े सारे काम 27 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना को विश्व बैंक की आर्थिक सहायता मिली हुई है।

    बाढ़ प्रभावित 5 शहरों को मिलेगी मदद

    कोसी बेसिन विकास परियोजना की निगरानी के लिए विश्व बैंक के अधिकारियों की टीम बिहार के चार दिवसीय दौरे पर है। इस टीम ने दौरे के पहले दिन मंत्री को परियोजना से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी भी दी। बाढ़ प्रभावित सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और अररिया में इस परियोजना के अंतर्गत काम हो रहे। अब तक 59 पुलों और 117 सड़कों का निर्माण हो चुका है।

    परियोजना के लिए 1975 करोड़ की राशि आवंटित

    साथ ही पूर्वी कोसी तटबंध के प्रारंभ के 28.20 किलोमीटर और 78वें किलोमीटर से 84वें किलोमीटर तक का सुदृढ़ीकरण कार्य हुआ है। परियोजना के लिए 1975 करोड़ की राशि आवंटित है। उसमें से फरवरी, 2025 तक 1831 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

    वीरपुर में स्थापित किया गया भौतिक प्रतिमान संस्थान (पीएमसी) सेंटर आफ एक्सीलेंस है। यह पूर्वी भारत का पहला और देश का दूसरा संस्थान है, जहां नदियों के भौतिक माडल पर जल प्रवाह के आधार के हिसाब से संवेदनशील स्थलों की पहचान हो सकेगी।

    बैठक में विश्व बैंक के वरीय जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ सत्यप्रिय, जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ मेहुल जैन, वरीय आपदा जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञ दीपक सिंह के अलावा बापेप्स के परियोजना उप निदेशक सूर्यदेव पांडेय, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ राज वर्मा और कृषि विशेषज्ञ सुधांशु कुमार सम्मिलित रहे।

    कोसी प्रमंडल के जिले

    • सहरसा: कोसी प्रमंडल का मुख्यालय और एक महत्वपूर्ण शहर।
    • मधेपुरा: एक ऐतिहासिक शहर और मधेपुरा जिले का मुख्यालय।
    • सुपौल: एक महत्वपूर्ण शहर और सुपौल जिले का मुख्यालय।
    • अररिया: एक महत्वपूर्ण शहर और अररिया जिले का मुख्यालय।
    • किशनगंज: एक महत्वपूर्ण शहर और किशनगंज जिले का मुख्यालय।
    • पूर्णिया: एक महत्वपूर्ण शहर और पूर्णिया जिले का मुख्यालय।
    • कटिहार: एक महत्वपूर्ण शहर और कटिहार जिले का मुख्यालय।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: अब बिहार से यूपी की दूरी हो जाएगी कम, यहां बनने जा रही 6 लेन जीटी रोड; समय की होगी बचत

    Ara News: आरा वालों की बल्ले-बल्ले, मिली 4 स्पेशल ट्रेनों की सौगात; टाइमिंग और रूट जारी