विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET छात्रा की मौत का मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा, 2 महिलाओं ने दायर की PIL; लगाए 6 आरोप

Published: Fri, 30 Jan 2026 06:12 PM (IST)

पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। इसमें निष्पक्ष जांच और हॉस्टलों में सुरक्षा सुधारने की मांग की गई है। छात्रा की मौत 11 जनवरी 2026 को हुई थी, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्‍कर्म व हिंसा के संकेत मिले थे। पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पटना हाईकोर्ट में दायर की गई जनह‍ित याचिका। सांकेत‍िक तस्‍वीर

पटना हाईकोर्ट में दायर की गई जनह‍ित याचिका। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. नीट छात्रा की संदिग्ध मौत पर पटना हाईकोर्ट में PIL.

  2. निष्पक्ष जांच व हॉस्टल सुरक्षा सुधारने की मांग.

  3. पोस्टमार्टम में बलात्कार, हिंसा के संकेत मिले थे.

विधि संवाददाता, पटना। राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पटना हाईकोर्ट में लोकहित याचिका दायर की गई है।

यह याचिका अधिवक्ता अलका वर्मा के माध्यम से सुषमा कुमारी द्वारा दाखिल की गई है, जिसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

निष्‍पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी

याचिका में कहा गया है कि यह मामला नीट की तैयारी कर रही छात्रा की असामयिक और संदिग्ध मौत से जुड़ा है, जिसकी निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी जांच आवश्यक है।

याचिकाकर्ता ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उल्लेखनीय है कि मृतका जहानाबाद जिले की रहने वाली थी।

वह 5 जनवरी 2026 को अपने घर से लौटकर पटना स्थित हॉस्टल आई थी। 6 जनवरी की सुबह वह बेहोशी की हालत में पाई गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 11 जनवरी 2026 को उसकी मौत हो गई।

कई द‍िनों बाद भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस 

प्रारंभ में पुलिस ने इसे नींद की गोलियों के ओवरडोज का मामला माना था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्‍कर्म और जबरन शारीरिक हिंसा के संकेत मिलने से जांच की दिशा बदलनी पड़ी। इसके बावजूद घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

लोकहित याचिका में हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराने, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, महिला वार्डन की नियुक्ति, हॉस्टल रेगुलेटरी अथॉरिटी के गठन और समय-समय पर सर्वे कराए जाने जैसी मांगें भी की गई हैं।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि हॉस्टल प्रबंधन के अधिकारियों के बयान परस्पर विरोधाभासी रहे हैं, जिससे जांच पर सवाल खड़े होते हैं।

इन परिस्थितियों को देखते हुए याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से न केवल मामले की जांच की निगरानी करने, बल्कि छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें- पटना नीट छात्रा मौत मामले में बिल्डिंग मालिक समेत 16 संदिग्धों का DNA टेस्ट, एम्स से मांगा गया सेकंड ओपिनियन

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत मामले में पुलिसिया कार्रवाई से दुखी परिजन, न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत: परिवार से मिले उपमुख्यमंत्री; सीबीआई जांच की मांग पर क्‍या बोले विजय सिन्हा?

यह भी पढ़ें- ‘राजद का खौफ दिखाकर आए थे, अब क्या हो रहा?’ नीट छात्रा मौत मामले में मीसा भारती का नीतीश सरकार पर हमला

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत केस: SIT पर पिता के गंभीर आरोप, न्याय नहीं मिलने पर कठोर कदम उठाने की चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।