विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट छात्रा मौत मामले में पुलिसिया कार्रवाई से दुखी परिजन, न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की दी चेतावनी

Published: Tue, 27 Jan 2026 11:47 PM (IST)

नीट छात्रा की मौत के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने आत्मदाह की धमकी दी है। जहानाबाद में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मिलकर उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें ही दोषी मानकर प्रताड़ित कर रही है और मुख्य गुनहगार को बचाने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने न्याय न मिलने पर पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की बात कही। उपमुख्यमंत्री ने न्याय का आश्वासन दिया।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रतनी फरीदपुर (जहानाबाद)। नीट छात्रा की मौत मामले में अब तक की पुलिसिया कार्रवाई से दुखी स्वजन ने आत्मदाह की धमकी दी है।मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समक्ष स्वजन ने कहा कि पुलिस हमे ही गुनहगार मानकर प्रताड़ित कर रही है।

एसआईटी दबाव बना रही है और कहती है कि आपकी बेटी आत्महत्या की है। वह जांच की दिशा को मोड़कर मुख्य गुनहगार को बचाने के प्रयास में है। अगर न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे, अब हमलोग के पास कोई विकल्प नहीं बचा है।

अब मुझे पुलिस प्रशासन कितना परेशान करेगी। अगर हम दोषी हैं तो हमें ही फांसी पर लटका दें। हम लोगों के परिवार के पांच लोगों का ब्लड सैंपल रात में आकर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आप लोग को न्याय मिलेगा भरोसा रखिए एक भी दोषी नहीं बचेंगे।

यह भी पढ़ें- वैशाली SP ने राघोपुर सहित कई थानों का किया औचक निरीक्षण, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

यह भी पढ़ें- Bihar News : बदलेगी दरभंगा की तस्वीर, समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें- सारण के दिघवारा में सड़क हादसा; बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।