विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली SP ने राघोपुर सहित कई थानों का किया औचक निरीक्षण, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Published: Tue, 27 Jan 2026 11:18 PM (IST)

एसपी विक्रम सिहाग ने वैशाली के दियारा क्षेत्र में राघोपुर, जुड़ावनपुर और रुस्तमपुर थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की, अपराध नियंत्रण पर चर्चा की और थानाध्यक्षों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। विशेष रूप से, दियारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, भट्ठियों को ध्वस्त करने और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने रुस्तमपुर थाने के निर्माणाधीन भवन का भी जायजा लिया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, राघोपुर। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने वैशाली जिले के दियारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित रुस्तमपुर, जुड़ावनपुर एवं राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार, जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा एवं रूस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों की समीक्षा करते हुए लंबित एवं निष्पादित कांडों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की प्रगति तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कांडों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, अपराध एवं बदमाश पर प्रभावी नियंत्रण, तथा तस्करों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से दियारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर पूर्णतः अंकुश लगाने, शराब भट्ठियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त करने तथा इस संबंध में निरंतर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रुस्तमपुर थाना के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों,कर्मियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

एसपी ने कहा कि दानापुर शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की शांतिपूर्वक शिकायत सुनकर त्वरित निपटारा करें। थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।