विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : बदलेगी दरभंगा की तस्वीर, समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सौगात

By Vinay Kumar Edited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 27 Jan 2026 11:16 PM (IST)

Darbhanga latest News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा में 'समृद्धि यात्रा' के तहत 50 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 40 का उद्घाटन करेंगे। वे कुल 13,682.56 लाख रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सीएम दिल्ली मोड़ बस स्टैंड, दरभंगा हवाई अड्डा टर्मिनल, एलिवेटेड रोड, आमस-दरभंगा पथ और प्रस्तावित लॉजिस्टिक पार्क का निरीक्षण करेंगे। वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिससे दरभंगा के विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिलान्यास व उद्धाटन का शिलापट्ट तैयार। जागरण

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिलान्यास व उद्धाटन का शिलापट्ट तैयार। जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में 90 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास।

  2. दिल्ली मोड़ बस स्टैंड और हवाई अड्डा टर्मिनल का करेंगे निरीक्षण।

  3. आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे व लॉजिस्टिक पार्क स्थल का भी जायजा लेंगे।

जागरण संवाददाता, दरभंगा । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार समृद्धि यात्रा के तहत सुबह 10:45 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कुल 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों के माडल स्टालों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे और बाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ स्थित 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बस पड़ाव का भी लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना का कार्य 15 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था और इसकी पूर्णता की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। फिलहाल मशीनें और निर्माण सामग्री जुटाने का काम जारी है।

मुख्यमंत्री बस स्टैंड परिसर में प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित विभिन्न योजनाओं के माडल प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन करेंगे, जहां 11 प्रमुख योजनाओं के माडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा, सीएम निर्माणाधीन दरभंगा हवाई अड्डा टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे।

टर्मिनल भवन का ढांचा लगभग एक माह में पूर्ण होने की संभावना है। एलिवेटेड रोड परियोजना का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री भारतमाला परियोजना के तहत आमस-दरभंगा पथ परियोजना के कैंप कार्यालय और निर्माणाधीन सड़क का भी जायजा लेंगे। साथ ही हवाई अड्डा के समीप प्रस्तावित लाजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।

सीएम के समृद्धि यात्रा में आगमन को लेकर तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए डीएम कौशल कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री दिल्ली मोड़ स्थित बन रहे बस अड्डा के निर्माण कार्य का जाएजा लेंगे। इसके बाद दरभंगा एयरपोर्ट के बन रहे नए टर्मिनल का भी निरीक्षण करेंगे। आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे के कैम्प पर जाकर कार्यों की जानकारी लेंगे।

वहीं लाजिस्टिक पार्क की भूमि का भी जाएजा लेंगे। अंत में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में नागेंद्र झा स्टेडियम में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर पटना लौट जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।