विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘राजद का खौफ दिखाकर आए थे, अब क्या हो रहा?’ नीट छात्रा मौत मामले में मीसा भारती का नीतीश सरकार पर हमला

Published: Tue, 27 Jan 2026 04:12 PM (IST)

राजद सांसद मीसा भारती ने पटना में नीट छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस खौफ का हवाला देकर सरकार बनी थी, वैसी ही घटनाएं अब हो रही हैं। मीसा भारती ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया, साथ ही बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।

पत्रकारों से बात करतीं सांसद डॉ. मीसा भारती।

पत्रकारों से बात करतीं सांसद डॉ. मीसा भारती।

HighLights

  1. मीसा भारती ने नीट छात्रा की मौत पर दुख जताया।

  2. डबल इंजन सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला।

  3. दोषियों पर सख्त कार्रवाई और CBI जांच की मांग।

डिजिटल डेस्क, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले संवेदना जताई है। कहा कि एक मां और औरत होने के नाते वे काफी दुखी हैं। 

इसके साथ ही राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस खौफ का हवाला देकर मौजूदा सरकार बनी थी, आज वैसी ही घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मीसा भारती ने कहा कि नीट छात्रा की मौत का मामला लंबे समय से चर्चा में है।

सरकार के दावे हवा-हवाई

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर सरकार महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर एक बेटी के साथ ऐसी दर्दनाक घटना हो जाती है।

उन्होंने कहा कि एक महिला और मां होने के नाते वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं। राजद पीड़‍ित परिवार के साथ खड़ा है।  

बावजूद इसके सरकार की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

राजद सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई है, तो सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते 10–12 दिनों के भीतर लड़कियों और महिलाओं के साथ कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।