विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: भाई और पत्नी को भी विधानसभा चुनाव लड़ा सकते हैं मुकेश सहनी, मांझी का दिया उदाहरण

Published: Wed, 03 Sep 2025 10:24 PM (IST)

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी और भाई को भी मैदान में उतार सकते ...और पढ़ें

भाई और पत्नी को भी विधानसभा चुनाव लड़ा सकते हैं सहनी
भाई और पत्नी को भी विधानसभा चुनाव लड़ा सकते हैं सहनी

HighLights

  1. सहनी पत्नी और भाई को चुनाव में उतार सकते हैं
  2. पिछली बार भरोसे वाले बिक गए- सहनी
  3. जीतन राम मांझी का दिया उदाहरण

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी और भाई को भी चुनाव मैदान में उतार सकते हैं।

उन्होंने कहा है कि वे खुद तो चुनाव लड़ेंगे ही परिवार से पत्नी और भाई को भी मैदान में उतार सकते हैं। सहनी एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह खुलासा किया।

परिवार को चुनाव में खड़ा करने की जरूरत को उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछली बार जिन लोगों पर भरोसा जताया वे लोग बिक गए, परिवार के लोग कम से कम बिकेंगे तो नहीं। एक आदमी की अर्थी को कंधा देने के लिए भी चार लोगों की जरूरत होती है। अपने लोग होंगे तो कम से टिके रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का हवाला देकर कहा कि यदि उनका परिवार नहीं होता तो चुनाव मेंं उनके सभी विधायक उड़ गए होते। उनका मैदान साफ था, इसलिए परिवारवाद भी जरूरी होता है।

सहनी ने चैनल से बातचीत में साफ किया कि उनके परिवार में ज्यादा लोग नहीं हैं। सीटें पर्याप्त हैं इसलिए कोई संकट नहीं होगा। टिकट बेचने के सवाल का उन्होंने प्रतिवाद किया और कहा कि जिसे आरोप लगाना है लगाता रहे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर माकपा ने तेज की तैयारी, महागठबंधन में 11 सीटों पर की दावेदारी

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी ने बेझिझक पूछा, मेरे अलावा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन? नीतीश को बताया 'असहाय'