विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर माकपा ने तेज की तैयारी, महागठबंधन में 11 सीटों पर की दावेदारी

Published: Wed, 03 Sep 2025 08:23 PM (IST)

समस्तीपुर में माकपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तेज कर दी है। पार्टी की जिला कमेटी की बैठक ...और पढ़ें

विधानसभा चुनाव को लेकर माकपा ने तेज की तैयारी, दो सीटों पर उम्मीदवारी का निर्णय
विधानसभा चुनाव को लेकर माकपा ने तेज की तैयारी, दो सीटों पर उम्मीदवारी का निर्णय

HighLights

  1. माकपा की विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तेज
  2. महागठबंधन में 11 सीटों पर माकपा की दावेदारी
  3. 50 लाख रुपये का चुनाव फंड जुटाने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माकपा ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी की जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज प्रसाद सुनील ने की। राज्य सचिव ललन चौधरी, केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार और विधायक अजय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि भाजपा चोर दरवाजे से चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर बिहार की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता 20 साल के कुशासन से मुक्ति का मन बना चुकी है।

केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार ने नीतीश कुमार पर भाजपा और आरएसएस का एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में अफसरशाही, अपराध और सामंती ताकतों का राज चल रहा है, जिससे गरीब और दलित तबके सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

पार्टी नेताओं ने बदलो सरकार, बचाओ बिहार, बनाओ 2025 में महागठबंधन की सरकार” का नारा दिया। विधायक अजय कुमार ने कहा कि महागठबंधन में माकपा ने बिहार की 11 सीटों पर दावेदारी की है। समस्तीपुर जिले की परंपरागत सीट विभूतिपुर से पार्टी के चुनाव लड़ने की तैयारी हो चुकी है, जबकि मोहिउद्दीननगर सीट पर भी माकपा अपनी दावेदारी को लेकर सक्रिय है।

बै ठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में माकपा कार्यकर्ता भाजपा गठबंधन को हराने और महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही 50 लाख रुपये का चुनाव फंड आम जनता के सहयोग से जुटाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

विभूतिपुर सीट से पुनः विधायक अजय कुमार को उम्मीदवार बनाने और मोहिउद्दीननगर सीट से मनोज प्रसाद सुनील को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया।

बैठक में माकपा राज्य कमिटी सदस्य रामदयाल भारती, मनोज कुमार गुप्ता, शाह जफर इमाम, नीलम देवी समेत कई जिला कमिटी सदस्यों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और चुनावी तैयारी को तेज करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी ने बेझिझक पूछा, मेरे अलावा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन? नीतीश को बताया 'असहाय'

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राघोपुर या फिर... प्रशांत किशोर ने 2 सीटों पर खोले पत्ते, चुनाव लड़ने के दिए साफ संकेत