Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'हमारे विधायकों को...', कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; बिहार में बड़े 'खेल' की तैयारी?

    भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि हिमाचल उत्तर प्रदेश व दूसरे राज्यों सहित बिहार में भी विधायकों की खरीद हो रही है। विचारधारा की बात करने वाले कैसे-कैसे कारनामे कर रहे हैं यह जनता देख रही है। भाजपा वस्तुत जन-प्रतिनिधियों को मंडी का सामान समझती है। उन्होंने कहा कि विधायकों को लालच दिया जा रहा है।

    By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 28 Feb 2024 10:01 PM (IST)
    Hero Image
    'हमारे विधायकों को...', कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

    राज्य ब्यूरो, पटना। साथ छोड़ जाने वाले अपने दोनों विधायकों (मुरारी प्रसाद गौतम व सिद्धार्थ सौरव) को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से आग्रह करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दूसरी पाली में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पीछे मुरारी व सिद्धार्थ विधानसभा में आए और सत्ता पक्ष की बेंच पर जाकर बैठ गए। अघोषित रूप से वे दोनों भाजपा के हो चुके हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे मुरारी रोहतास जिला में चेनारी सुरक्षित सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। पटना जिला में बिक्रम के विधायक सिद्धार्थ की भी विधानसभा में यह दूसरी पारी है।

    बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर दल बदल कानून के तहत उन दोनों की सदस्यता समाप्त करने के लिए लिखित आवेदन दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। अखिलेश के साथ विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, मुख्य सचेतक राजेश कुमार, विधायक विजय शंकर दूबे व अजीत शर्मा आदि थे।

    आवेदन देने के बाद विधानमंडल परिसर में अखिलेश ने कहा कि मुरारी व सिद्धार्थ के विरुद्ध अविलंब न्यायसंगत कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। उचित कार्रवाई नहीं होने या कार्रवाई में देरी होने पर कांग्रेस न्यायालय जाएगी। अब सीधी लड़ाई जनता और सरकार के बीच है।

    जन-प्रतिनिधियों को समझ रही मंडी का सामान

    भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि हिमाचल, उत्तर प्रदेश व दूसरे राज्यों सहित बिहार में भी विधायकों की खरीद हो रही है। विचारधारा की बात करने वाले कैसे-कैसे कारनामे कर रहे हैं, यह जनता देख रही है। भाजपा वस्तुत: जन-प्रतिनिधियों को मंडी का सामान समझती है। सत्ता भोगने के लिए दूसरे दलों को तोड़ना और प्रजातंत्र का दुष्कर्म करना उसकी पहचान बन चुकी है। विधायकों को कैसे-कैसे लालच दिया जा रहा है, यह भाजपा ही बता सकती है। ईडी-सीबीआइ का डर भी दिखाया जा रहा है। भाजपा की इस कार्यशैली के विरुद्ध कांग्रेस संघर्ष करेगी।

    राजनीतिक शुचिता को समाप्त कर रही भाजपा

    लोकतंत्र के लिए चिंता प्रकट करते हुए शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक शुचिता को ही समाप्त कर दिया है। सिंबल-संसाधन हमारा और जीत भी हमारी, लेकिन सत्ता भाजपा भोगेगी। अपने हथकंडों से वह नई पीढ़ी को आखिर क्या सीख देना चाहती है। राजेश कुमार का कहना है कि भाजपा ने राजनीतिक मर्यादा को तार-तार किया है। वह संसदीय व्यवस्था को सौदेबाजी में बदल देना चाहती है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के खिलाफ तैयारी पूरी... बन गया 3 मार्च का मास्टर प्लान, तेजस्वी-लालू करने वाले हैं 'खेला'

    ये भी पढ़ें- 'Hema Yadav को मुफ्त में दे दी इतनी जमीन...', भाजपा नेता का चौंकाने वाला दावा; कहा- ED के पास हैं सारे सबूत