Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के दंगल में दांव आजमाने के लिए मचल रहे BJP के कई विधायक, कुछ सीटों पर दो-दो दावेदार

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 08:03 PM (IST)

    दक्षिण बिहार या मगध की बात करें तो जदयू की जहानाबाद सीट रालोजद के खाते में जाने की प्रबल संभावना है। गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह दमखम से पंचातयवार मतदाताओं को साधने जुटें हैं। इस सीट पर भाजपा के एक विधान पार्षद अनिल शर्मा के अलाव पूर्व विधायक मनोज शर्मा एवं पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने भी नेतृत्व के समक्ष दावेदारी पेश कर दी है।

    Hero Image
    लोकसभा के दंगल में दांव आजमाने के लिए मचल रहे BJP के कई विधायक, कुछ सीटों पर दो-दो दावेदार

    रमण शुक्ला, पटना। जदयू से अलगाव को सुनहरा अवसर मानकर भाजपा के कई विधायक व विधान पार्षद लोकसभा के दंगल में दांव आजमाना चाहते हैं। ऐसे विधायकों में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा प्रमुख हैं। विधान पार्षद जनक राम अपने पुराने संसदीय क्षेत्र गोपालगंज को साध रहे हैं। रेस में कई पूर्व विधायक भी सम्मिलित हैं। कई सीट ऐसी हैं जहां दो-दो दावेदार ताकत झोके हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार ऐसी ही सीट है, जिसपर विधान पार्षद व कटिहार के महापौर पति अशोक अग्रवाल ने ताकत झोंक दी है। तारकिशोर प्रसाद की भी इस पर नजर है। पूर्णिया में विधान पार्षद दिलीप जायसवाल और पूर्णिया के विधायक विजय खेमका की सक्रियता बढ़ गई है। भागलपुर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की नजर टिकी है। हालांकि, वे सीमांचल की एक सीट पर भी तैयारी कर रहे हैं।

    जदयू की जहानाबाद सीट रालोजद के खाते में जा सकती है

    दक्षिण बिहार या मगध की बात करें तो जदयू की जहानाबाद सीट रालोजद के खाते में जाने की प्रबल संभावना है। गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह दमखम से पंचातयवार मतदाताओं को साधने जुटें हैं। इस सीट पर भाजपा के एक विधान पार्षद अनिल शर्मा के अलाव पूर्व विधायक मनोज शर्मा एवं पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने भी नेतृत्व के समक्ष दावेदारी पेश कर दी है।

    सिवान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की सक्रियता चरम पर है। पांडेय अपने गृह जिले में समर्थकों के साथ ही जिला संगठन के बूते सूक्ष्म प्रबंधन में जुटे हैं। अब देखना यह है कि पार्टी इन तमाम रणबांकुरों के दावे का नेतृत्व सम्मान करता है या किसी दूसरे को अवसर देता है।

    जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सामने मुंगेर संसदीय सीट पर भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं लखीसराय विधायक विजय सिन्हा मैदान में उतारने की रणनीति तैयार कर रही है। हाल ही में जदयू छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले धानुक समाज के प्रगति मेहता पर भी पार्टी दांव लगा सकती है।

    ये भी पढ़ें- 'I.N.D.I.A की चिंता ना करें सुशील मोदी', मंत्री संजय कुमार झा ने पूछा- क्या जॉर्ज फर्नांडिस NDA के मुंशी थे?

    ये भी पढ़ें- Sushil Modi ने बता दिया रिटायरमेंट का पूरा प्लान, चुनाव से ठीक पहले ये क्या कह गए भाजपा सांसद