विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: भाजपा पर लालू यादव ने लगाया जोर-जबरदस्ती का आरोप, लांघ गए शब्दों की मर्यादा

Published: Thu, 04 Sep 2025 01:02 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर बिहार में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ...और पढ़ें

भाजपा पर लालू यादव ने लगाया जोर-जबरदस्ती का आरोप, लांघ गए शब्दों की मर्यादा
भाजपा पर लालू यादव ने लगाया जोर-जबरदस्ती का आरोप, लांघ गए शब्दों की मर्यादा

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर भाजपा पर जोर-जबरदस्ती और आधी आबादी के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप लगाने में लालू शाब्दिक मर्यादा का अतिक्रमण कर जाते हैं और गुजरात बनाम बिहार के हवाले से क्षेत्रीय संघर्ष की चुनौती भी देते हैं।

प्रश्नवाचक अंदाज में लालू लिखते हैं कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज (गुरुवार) पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। भाजपा के ... (रिक्त स्थान पर अभद्र शब्दों का उपयोग है) सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे हैं। उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? लालू ने इसे शर्मनाक बताया है।

एनडीए महिला मोर्चा के बंद में सभी करें सहयोग : अनिल शर्मा

दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने दरभंगा में महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को गाली दिए जाने की घटना को लेकर एनडीए महिला मोर्चा की ओर से आयोजित बिहार बंद में लोगों से सहयोग की अपील की है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को प्रेस-वार्ता में शर्मा ने कहा कि महागठबंधन को इस घटना की कीमत चुकानी पड़ेगी। वैसे, राहुल गांधी से खेद की उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी वे देश के पीएम के लिए तू-तड़ाक की भाषा बोलते रहे हैं।

शर्मा ने राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर कहा कि वोट चोरी की बात करना उनका बहाना है, सही में उनकी योजना देश में अराजकता फैलाकर बांग्लादेश बनाना है। ये दोनों लोग राष्ट्रविरोधी और सनातन विरोधी ताकतों के इशारों पर देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। उन्हें राष्ट्र के सम्मान से कोई मतलब नहीं है।

प्रेस वार्ता में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील सेवक, सूरज पांडेय उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: यहां कमल खिलाने में BJP को लग गए 40 साल, श्रेयसी सिंह ने किया था बड़ा उलटफेर

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: इस विधानसभा सीट पर जीत किसी की भी हो, राजनीतिक धुरी हमेशा कांग्रेस ही रही