'बधाई बिहार... नीतीश का वादा पूरा हो रहा', ललन सिंह ने दिलाई याद; JDU भी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने पर गदगद
Bihar Teacher Recruitment बिहार में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव पर है। 1.20 लाख अभ्यर्थियों को आज यानी गुरुवार को नियुक्ति पत्र बांट दिए जाएंगे। इसे लेकर जदयू ने बिहारवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वादे की याद दिलाई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Teacher Recruitment Appointment Letter : बिहार में गुरुवार को दिन इतिहास रचने वाला है। प्रदेश की सरकार 1.20 लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट रही है। इसे लेकर सियासी श्रेय लेने की होड़ भी जोरों पर है। इसी क्रम में जदयू (JDU) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
जनता दल यूनाइटेड ने अपने एक्स हैंडल पर की गई पोस्ट में ग्राफिक साझा किए हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की तस्वीर वाले इन ग्राफिक में शिक्षक भर्ती (Bihar Shikshak Bharti) को लेकर जानकारी दी गई है। जदयू ने इस पोस्ट में लिखा है कि नौकरी देने में नंबर-1 बिहार... गांव-गांव में युवक-युवतियों को मिला रोजगार।
रोजगार की बहार, इतिहास रच रहा बिहार
इसमें टैग लाइन है- रोजगार की बहार इतिहास रच रहा बिहार। 1,20,336 शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र। इनमें प्राथमिक शिक्षक 70,545, माध्यमिक शिक्षक 26,089, उच्च माध्यमिक शिक्षक 23,702 हैं।
इसी तरह एक अन्य ग्राफिक में जदयू ने बताया है कि प्रदेश में आधी आबादी यानी महिलाओं को भी रोजगार मिला है। जदयू ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बिहार... शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को मिला उनका हक।
बिहार रच रहा इतिहास टैग लाइन से पोस्ट किए गए इस ग्राफिक में लिखा है कि कुल चयनित 1.20 लाख शिक्षकों में से महिला शिक्षकों की संख्या 57,854 है। यह कुल चयनित अभ्यर्थियों की संख्या का 48 फीसदी है।
शिक्षक भर्ती से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें
नियुक्ति पत्र आवंटन: पटना वालों ध्यान दें... घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल, जान लें बदले रूट को
Bihar Shikshak Bharti : शिक्षकों को किस जिले में कहां मिलेगा नियुक्ति पत्र, क्या हैं दिशा-निर्देश? एक जगह पढ़ें पूरी जानकारी
Bihar Shikshak Bharti : भागलपुर के सेंडिस कंपाउंड में शिक्षकों का प्रवेश शुरू, इतने बजे मिलेगा नियुक्ति पत्र; जानें क्या है तैयारी
ललन सिंह ने दी बधाई
इससे पहले जदयू ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) की पोस्ट को साझा किया है। ललन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि रोजगार देने के मामले में बिहार रच रहा इतिहास...।
राज्य सरकार की ओर से बिहार में युवाओं को लगातार सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा जल्द पूरा होने जा रहा है। बधाई बिहार...।
यह भी पढ़ें : Bihar Teacher Recruitment: यह तो अभी शुरुआत है...नियुक्ति पत्र बांटने से पहले तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संदेश
यह भी पढ़ें : Nitish Kumar : कांग्रेस से नाराज हुए नीतीश कुमार, CPI के मंच से I.N.D.I.A गठबंधन को ही दिखा दिया आईना
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।