Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar : कांग्रेस से नाराज हुए नीतीश कुमार, CPI के मंच से I.N.D.I.A गठबंधन को ही दिखा दिया आईना

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 11:56 AM (IST)

    बिहार की राजधानी पटना में भाकपा की रैली में नीतीश कुमार के बयान ने कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नीतीश कुमार ने कांग्रेस पार्टी पर इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    सीपीआई की रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जदयू X हैंडल)

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, भाकपा की रैली में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में चल रही गतिविधियों को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने अपनी नाराजगी कांग्रेस पार्टी पर दिखाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजकल इंडिया गठबंधन में काम नहीं हो रहा: नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं देकर पांच राज्यों के चुनावों में व्यस्त हो गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश को बचाने के लिए हमलोगों ने इंंडिया गठबंधन का गठन किया था।

    कांग्रेस पार्टी ध्यान नहीं दे रही: नीतीश कुमार

    देश के इतिहास को बदलने वाले को हटाने के लिए इस गठबंधन को बनाया गया था। हमने सभी लोगों से कहा था कि एकजुट होइए और देश को बचाइए लेकिन आजकल कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। चुनाव खत्म होते ही वह फिर से सभी लोगों को साथ बुलाएंगे।

    हम तो देश को एकजुट करने के लिए यह कदम उठाए हैं: नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा कि चलिए जो हो रहा है रहने दीजिए। लेकिन हम तो देश को एकजुट करने के लिए और जो आज शासन में हैं उनसे देश को बचाने के लिए यह सब कर रहे थे। अब तो पांच राज्यो के चुनाव के बाद ही फिर से सभी लोगों की बैठक होगी।

    हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं: नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग सोशलिस्ट लोग हैं। सीपीआई से हमारा पुराना रिश्ता है। कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट को एक होकर आगे चलना है।