'वो बर्दाश्त करने लायक नहीं', अरविंद केजरीवाल पर भड़के 2 केंद्रीय मंत्री, 'यूपी-बिहारवाले' बयान पर जमकर कोसा
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर सियासी घमासान मच गया है। उन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए एक बयान में यूपी बिहार के लोगों के लिए फर्जी वोटर शब्द का इस्तेमाल किया। केजरीवाल के इस बयान के बाद ललन सिंह और चिरान पासवान ने उन पर निशाना साधा है। उन्हें परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के फर्जी वोटर वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने केजरीवाल के बयान पर निशाना साधते हुए उन्हें परिणाम की चेतावनी दे डाली। वहीं, लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी केजरीवाल के बयान की निंदा की है।
दिल्ली चुनाव में नतीजा भुगतना पड़ेगा: चिराग
लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहारियों को फर्जी वोटर कहे जाने की निंदा की है।
चिराग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बयान कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इसका नतीजा दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को भुगतना पड़ेगा।
पूर्वांचल के लोगों के अपमान का आरोप
चिराग ने कहा कि दिल्ली के विकास में यूपी और बिहार के लोगों की एक बड़ी भूमिका रही है। देश और दुनियाभर से लोग नई दिल्ली आते है, ऐसे में बिहारियों का अपमान करना एक सत्ताधारी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।
अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है उसका परिणाम आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ेगा।
दिल्ली किसी की जागीर नहीं: ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने भी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर निशाना साधा है।
ललन सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार देख रहे आप के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हताश हो गए हैं। चुनाव आयोग को दिए गए बयान में उनकी हताशा स्पष्ट होती है।
झूठी कसम खाते हैं केजरीवाल: ऋतुराज सिन्हा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उन पर तीखा हमला किया है।
उन्होंने कहा कि जो शोषण, झूठ बोलने और अपने बच्चो की झूठी कसम तक खा लेते हैं वे अगर बिहार और यूपी के लोगो के बारे में अपशब्द बोल रहे है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
चुनाव आते ही शुरू हो जाती है नौटंकी
केजरीवाल की नौटंकी चुनाव के निकट आते ही शुरू हो जाती है। चुनाव के निकट आते ही कभी वे किसी झुग्गी झोपड़ी में जा कर सो जाते हैं। कभी पूर्वांचल के लोगों के सबसे बड़े हितैषी होने का दावा करते है, ऐसे में आने वाले चुनाव को देखकर अगर वे इस बार बिहार और यूपी के लोगो के बारे में अपशब्द बोल रहे है। इसमें कोई नई बात नहीं है।
चुनाव में दिखेगा परिणाम
- दिल्ली की जनता अब उन्हें और उनकी पार्टी को अच्छी तरह से समझ गई है जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में दिखेगा।
- ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भारत के संविधान में यह मौलिक अधिकार प्राप्त है कि भारत का नागरिक देश के किसी भी राज्य में जाकर रह सकता है और जीविकोपार्जन कर सकता है।
कोई ऐसा करने से उन्हें रोक नहीं सकता है। अब केजरीवाल के दिए गए मूर्खतापूर्ण बयान को सुनकर ये साफ हो गया है की कि संविधान विरोधी कौन है।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।