विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Singh: मकर संक्रांति पर अनंत सिंह करवाएंगे खेला, लोगों की लगेगी भीड़; बिहार से लेकर यूपी तक चर्चा

Published: Fri, 10 Jan 2025 05:21 PM (IST)

बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। अनंत सिंह इस बार आरा के ...और पढ़ें

मकर संक्रांति पर अनंत सिंह तरारी में करेंगे खेला (जागरण)
मकर संक्रांति पर अनंत सिंह तरारी में करेंगे खेला (जागरण)

HighLights

  1. 15 जनवरी को भाष्कर धाम में होगा प्रसिद्ध घुड़दौड़
  2. बिहार और पूर्वांचल के दबंगों के घोड़े करेंगे रेस

संवाद सूत्र, तरारी (आरा)। Bihar Political News Today: आरा के तरारी प्रखंड के कुरमुरी गांव स्थित भाष्कर धाम खेल मैदान में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर खेल मेला में घुड़दौड प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इसमें पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घोड़े की चर्चा सबसे अधिक है। उनका लाडला घोड़ा इस बार फिर रफ्तार भरेगा।

अनंत सिंह का घोड़ा दौड़ेगा

प्रतियोगिता में बिहार और यूपी के कई दबंगों के घोड़े रेस में भाग लेंगे। हालांकि, जिस घोड़े पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह बाहुबली अनंत सिंह का घोड़ा लाडला है।

मकर संक्रांति के अवसर पर परंपरागत खेल प्रतियोगिता का आयोजन बिना किसी सरकारी मदद के ग्रामीण अपने प्रयास से करते हैं। इसके लिए स्थल 400 मीटर की परिधी में बनाई गई है। जिसे समतल एंव सफाई के कार्य को पूर्ण करने के लिए गांव के बच्चे ,युवा व बृद्ध सभी जी जान से लगे हुए हैं।

तैयारी अंतिम चरण में पहुंची

तैयारी भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अभी भी कुछ स्थानीय घुड़सवार पूर्वाभ्यास के लिए भाष्कर धाम पहुंच पूर्वाभ्यास में लग गए है। आयोजनकर्ता पीरो अनुमंडल के ईंट व्यवसायी डब्लू राय ओर घोड़ा प्रेमी समाजसेवी छोटे बाबा ने बताया कि घुङदौड़ प्रतियोगिता में बिहार व यूपी समेत कई राज्यो के करीब 50 से 60 घोडा एवं घुड़सवारों को शामिल होने की संभावना है।

जिसके लिए सभी घुड़सवारों को भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में अनंत सिंह, अजय सिंह, विवेका पहलवान,  उत्तर प्रदेश प्रदेश के सुधीर सिंह, मसूद खान, रूबी किन्नर के घोड़े भाग लेने पहुंचेंगे।

जिला पार्षद राकेश सिंह उर्फ गिरिशनन्द सिंह के बताया कि प्रतियोगिता पूरे गांव के सराहनीय योगदान से ही सफल हो पाता है।

घोड़ा, बग्घी, गाड़ी और सोने के शौकीन हैं अनंत सिंह 

  • अनंत सिंह हाथी-घोड़ा, बग्घी, विदेशी गाड़ियों और सोने के मुकुट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।
  • सोनपुर मेले में भी अनंत सिंह का घोड़ा हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा, वे अपने मवेशियों के गले में सोने की सीकरी पहनाते थे।
  • अजगर पालने को लेकर भी चर्चा में रहे, घोड़े बादल और लाडला ने उन्हें खूब प्रसिद्धि दिलाई थी।
  •  साल 2017 के सोनपुर मेले में अनंत सिंह की हथिनी पूरबी को देखने के लिए भी लोग काफी दूर से आए थे।
  • अनंत सिंह के पास शानदार बग्घी भी है, जिसे उन्होंने दिल्ली से मंगवाया था।
  • वे मर्सडीज कार में सफर करना सबसे अधिक पसंद करते हैं।

Bihar Cabinet Meeting: सैलरी, सड़क और बिजली..., नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में 55 प्रस्ताव पास; हुए कई अहम फैसले

Bihar Politics: चिराग के जीजा को केंद्र सरकार में मिली अहम जिम्मेदारी, जमुई से चुने गए थे सांसद