Bihar News: जानें क्या है AQI, दिवाली से पहले बिहार के शहरों में क्या है प्रदूषण का हाल, पिछली बार कैसी थी स्थिति?
प्रदूषण का खतरनाक स्तर सिर्फ दिल्ली मुंबई कोलकाता में ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी इसका प्रभाव दिख रहा है। कई शहरों में AQI लेवल ने लोगों को मास्क पहनने पर मजबूर कर दिया है। बिहार के कई शहरों में भी हवा की हालत खराब हो गई है। कई लोगों की तबीयत भी बुरी तरह से बिगड़ने लगी है।

डिजिटल डेस्क, पटना। दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से जहां लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं अब देश के अन्य हिस्सों में भी बुरा हाल हो रहा है। प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क लगाकर बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। कई लोग तो इस प्रदूषण की वजह से बीमार हो गए हैं।
तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे आखिर प्रदूषण के स्तर की जांच कैसे की जाती है? क्या होता है AQI और दिवाली से पहले बिहार के शहरों में क्या है प्रदूषण का हाल? इसके अलावा जानेंगे कि पिछली बार दिवाली पर बिहार के विभिन्न शहरों में AQI का क्या हाल था...
सबसे पहले AQI क्या है?
वायु की गुणवत्ता मापने के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक यंत्र है। इसके आधार पर पता चलता है कि उस स्थान की हवा कितनी साफ है। यह एक सचेतक का काम करती है यानी आपको अलर्ट करती है कि आपके शहर में प्रदूषण का स्तर कितना खतरनाक है?
इसको ऐसे समझ सकते हैं कि जैसे थर्मामीटर आपके शरीर के तापमान को बताता है। उस आधार पर चिकित्सक यह तय करता है कि आपको बुखार है कि नहीं। आप सामान्य है या आपको बुखार है या आपको तेज बुखार है। ठीक उसी तरह से यह इंडेक्स काम करता है। इंडेक्स भी हवा में प्रदूषित गैसों की मात्रा को बताता है। यह आपके लिए कितनी उचित या खतरनाक है।
AQI स्तर कब खतरनाक माना जाता है?
50 सूचकांक एक बेहतर वातावरण को प्रदर्शित करता है। इसी तरह से 51 से 100 सूचकांक संतोषजनक स्थिति को दर्शाता है। सूचकांक 101-200 वायु मंडल में थोड़ा प्रदूषण दिखाता है। 201-300 वायु मंडल की खराब गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है। इसी तरह 301-400 यह बेहद खराब स्थिति होती है। 401- 500 सूचकांक वायुमंडल में एक अति गंभीर स्थिति को दर्शाता है। जंगलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक अमुमन 50 से नीच रहता है। लाकडाउन के समय पर्यावरण मानवीय हस्तक्षेप कम होने की वजह से शहरों में वायु गुणवत्ता का सूचकांक 50 से नीचे नापा गया।
बिहार के प्रमुख शहरों का 8 नवंबर का AQI
शहर AQI गुणवत्ता
पटना 343 बेहद खराब
मुजफ्फरपुर 310 बेहद खराब
गया 310 बेहद खराब
भागलपुर 277 खराब
सारण 326 बेहद खराब
पूर्णिया 325 बेहद खराब
सहरसा 248 खराब
2022 में दिवाली के समय क्या थी बिहार के शहरों में AQI की स्थिति
शहर AQI
छपरा : 341
कटिहार : 326
सिवान : 318
बेगूसराय : 294
समस्तीपुर : 262
दरभंगा : 249
आरा : 248
पटना : 246
मुजफ्फरपुर : 243
हाजीपुर : 223
मुंगेर : 205
भागलपुर : 204
यह भी पढ़ें:

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।