RCP Singh: आरक्षण वाले जाल में बिहार की जनता नहीं फंसेगी, 33 साल से क्या कर रहे थे... सीएम नीतीश कुमार पर भड़के आरसीपी सिंह
बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए बयान पर बवाल मच गया है। भाजपा के कई नेता सीएम नीतीश के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। अब आरसीपी सिंह का भी बयान सामने आ गया है। आरसीपी सिंह ने आरक्षण को लेकर नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने नीतीश कुमार के मानसिक संतुलन पर भी सवाल उठाए हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। RCP Singh: बिहार विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए विवादित बयान पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा के कई नेता नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं। पहले सम्राट चौधरी फिर विजय सिन्हा और अब आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है।
क्या कहा आरसीपी सिंह ने?
आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते कहा कि नीतीश कुमार अपना मानसिक और शारीरिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या बोला जाए, क्या नहीं बोला जाए। उन्हें बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वह अश्लील और सही भाषा के बीच का अंतर भूल गए हैं।
आरक्षण वाले जाल में बिहार की जनता नहीं फंसेगी: आरसीपी सिंह
आरसीपी सिंह ने आरक्षण पर बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि 2024 और 2025 के चुनाव को लेकर फेंका गया जाल है। लेकिन बिहार की जनता इस आरक्षण वाले जाल में नहीं फंसने वाली है। 33 साल से कहां थे, अब अचानक आरक्षण की याद क्यों आई?
जानें क्या कहा था सीएम नीतीश ने, जिसपर हो गया बवाल
नीतीश कुमार ने प्रजनन दर पर चर्चा करते हुए हाथों से कुछ इशारे किए और कहा, "हम चाहते हैं लड़की पढ़ाई करे। जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना... तो उसी में और (बच्चा) पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम रहेगा कि ऊ (पति) करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत डालो उसको बाहर कर दो। उसी वजह से संख्या घट रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।