अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर अटके खेसारी लाल, बोले- अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह में भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव पहुंचे। शिवांगी ने अंग्रेजी में उनका स्वागत किया, जिस पर खेसारीलाल ने मजाकिया अंदाज में भोजपुरी में जवाब दिया!
HighLights
खेसारीलाल यादव अनंत सिंह की बेटी के तिलक में पहुंचे।
शिवांगी ने अंग्रेजी में खेसारीलाल का स्वागत किया।
खेसारीलाल ने भोजपुरी में दिया मजेदार जवाब, वीडियो वायरल।
डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन उनके घर पहुंचने वाले मेहमानों की चर्चा शुरू हो गई है।
इसी बीच भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव जब नदवां स्थित अनंत सिंह के घर पहुंचे तो उनका सामना होने वाला था एक ऐसे अंदाज से, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी।
छोटे सरकार के घर पहुंचते ही शिवांगी ने खेसारीलाल का स्वागत अंग्रेजी में किया। पहले तो अभिनेता ने मुस्कुराते हुए उनकी बातों का जवाब दिया।
लेकिन जब अंग्रेजी में बातचीत आगे बढ़ी तो उन्होंने अपने ही अंदाज में कह दिया- 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!' बस, इतना सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
आप यहां पहली बार आए हैं अंकल
इस मुलाकात का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। इसमें शिवांगी पहले खेसारीलाल को नमस्ते करती हैं। जवाब में खेसारी भी उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं।
इसके बाद शिवांगी कहती हैं, 'आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू।' खेसारी मुस्कुराते हुए 'थैंक्यू' कहते हैं। शिवांगी फिर उनका स्वागत करते हुए कहती हैं, 'कम, मोस्ट वेलकम।'
बातचीत यहीं नहीं रुकती। शिवांगी पूछती हैं, 'यू कमिंग हियर फॉर द फर्स्ट टाइम?' इस पर खेसारीलाल भोजपुरी में जवाब देते हैं, 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई।'
उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है। इसके बाद शिवांगी हिंदी में समझाती हैं- 'आप यहां पहली बार आए हैं अंकल।' खेसारी भी सहजता से कहते हैं, 'हां, पहली बार आ रहा हूं।'
वीडियो कॉल पर मिला था शादी का न्योता
दरअसल, अनंत सिंह ने खेसारीलाल यादव को वीडियो कॉल कर बेटी की शादी में आने का निमंत्रण दिया था। बातचीत के दौरान उन्होंने 25 नवंबर को गांव में बेटी की शादी होने की बात कही थी।
20 नवंबर को तिलक समारोह में आने का आग्रह किया था। इस पर खेसारी ने एक कार्यक्रम में व्यस्त होने की बात कहते हुए बाद में फोन करने का आश्वासन दिया था।
हालांकि, खेसारीलाल तिलक समारोह से एक दिन पहले यानी 19 नवंबर को ही अनंत सिंह के घर पहुंच गए। इस दौरान शिवांगी ने उनका स्वागत किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत अब वीडियो के रूप में चर्चा में है।
शादी में जुट सकते हैं कई चर्चित चेहरे
शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। इस समारोह में फिल्म और संगीत जगत की कई चर्चित हस्तियों के पहुंचने की चर्चा है।
उदित नारायण, सोनू सूद, मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर जैसे नामों की चर्चा हो रही है। अनंत सिंह ने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को शादी का निमंत्रण भेजा है। ऐसे में शादी समारोह में कौन-कौन पहुंचता है, इस पर भी लोगों की नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें- किसके नाम होगी सफेद थार? अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे कई राज्यों के घोड़े; सज्जाद को अर्जुन पर भरोसा
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी क्यों है खास? बनारस से आया घोड़ा... थार मिलेगा इनाम, पहले सेमीफाइनल और फिर फाइनल
यह भी पढ़ें- 'छठ में आए; घुड़दौड़ और शाही इंतजाम देखने रुक गए', अनंत सिंह की बेटी की शादी का दूसरे राज्यों में भी क्रेज
यह भी पढ़ें- न ताजमहल, न लाल किला.. 500 कारीगर अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए बना रहे 100 फीट चौड़ा स्टेज