विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह की बेटी की शादी क्यों है खास? बनारस से आया घोड़ा... थार मिलेगा इनाम, पहले सेमीफाइनल और फिर फाइनल

By Braj Kishore SinghEdited By: Radha Krishna
Published: Wed, 18 Nov 2026 04:44 PM (IST)

अनंत सिंह की बेटी की शादी में एक अनोखा घुड़दौड़ मुकाबला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बनारस से घोड़ा ...और पढ़ें

पहले होगा सेमीफाइनल, फिर फाइनल मुकाबला

पहले होगा सेमीफाइनल, फिर फाइनल मुकाबला

HighLights

  1. अनंत सिंह की बेटी की शादी में अनोखा घुड़दौड़ मुकाबला।

  2. बनारस से आया घोड़ा, विजेता को मिलेगी थार गाड़ी।

  3. प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल फिर फाइनल मुकाबला होगा।

जागरण संवाददाता, मोकामा(पटना)। अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों अपने अनोखे आयोजनों को लेकर चर्चा में है। शादी में होने वाले घुड़दौड़ मुकाबले ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस आयोजन को खास बनाने के लिए बनारस से घोड़ा मंगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि शादी समारोह में ऐसा घुड़दौड़ मुकाबला और इतनी बड़ी इनामी राशि पहले कभी देखने को नहीं मिली है।

पहले होगा सेमीफाइनल, फिर फाइनल मुकाबला

इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सामान्य मुकाबलों से अलग अंदाज में किया जाएगा। पहले सेमीफाइनल मुकाबला होगा और इसके बाद फाइनल रेस आयोजित की जाएगी। यानी विजेता का फैसला सीधे फाइनल मुकाबले में होगा। आयोजन को लेकर पहले से ही लोगों के बीच काफी चर्चा है। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए यह आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने वाला है।

'लाडला' नहीं दौड़ेगा, इनामी राशि भी बनी चर्चा

इस आयोजन की एक और खास बात यह है कि अनंत सिंह का घोड़ा 'लाडला' इस घुड़दौड़ में हिस्सा नहीं लेगा। इसके बावजूद प्रतियोगिता को लेकर उत्साह कम नहीं है। आयोजकों की ओर से रखी गई इनामी राशि भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि इतना बड़ा इनाम अब तक किसी शादी में नहीं रखा गया है। उनका दावा है कि न ऐसा शादी समारोह देखने को मिलेगा और न ही ऐसा घुड़दौड़ मुकाबला। आपका बता दे की शादी में मुकाबला जीतने वालों को थार इनाम में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में सजेगी महफिल, 30 फीट का होगा जयमाला स्टेज; पवन सिंह, अक्षरा और सोनू सूद को न्योता

यह भी पढ़ें- 150 की स्‍पीड से दौड़ता है अनंत सिंह का घोड़ा, बेटी की शादी में आयोज‍ित घुड़दौड़ में क‍िसे म‍िलेगी थार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।