Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं किसी दल विशेष का नहीं, संविधान का उम्मीदवार', पूर्व न्यायाधीश रेड्डी बोले- NDA छोड़ सभी दलों का समर्थन

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 10:43 PM (IST)

    उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी ने पटना में महागठबंधन नेताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वे संविधान के उम्मीदवार हैं और उनका जीवन न्यायपालिका को समर्पित है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र समाप्त करने का आरोप लगाया और कहा कि गुजरात के दो लोगों ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।

    Hero Image
    उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी (अवकाश प्राप्त) गुरुवार को पटना में थे। अपनी इस यात्रा में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि बनकर नहीं आए हैं। राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

    संविधान की किताब दिखाकर कहा कि वे केवल और केवल संविधान के उम्मीदवार हैं। अपने जीवन को उन्होंने न्यायपालिका की सेवा में समर्पित किया है और अब वही धर्म निभाने के लिए खड़े हुए हैं।

    पूर्व जस्टिस रेड्डी ने कहा कि उप राष्ट्रपति का पद केवल राज्यसभा का सभापति होने तक सीमित नहीं। बल्कि यह लोकतांत्रिक मर्यादा और संवैधानिक संतुलन का प्रतीक है। उसका दायित्व है कि निष्पक्ष रहकर सदन की गरिमा बनाए।

    यह चुनाव उनके लिए किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का साधन नहीं है, बल्कि यह संविधान और लोकतंत्र की सेवा का अवसर है। संसद संख्याबल का खेल नहीं हो सकती, संसद का अर्थ है बहस, विमर्श और हर आवाज को सुना जाना।

    पूर्व न्यायाधीश ने आईएनडीआईए के समर्थन को लेकर कहा जो देश की आबादी के 63 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं उन्होंने समर्थन दिया तो इससे इंकार कैसे कर सकता था।

    पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अन्य छोटे दलों ने भी उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। एनडीए को छोड़ शेष दलों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है।

    गुजरात के दो लोगों ने देश की सभी संस्थाओं पर कर लिया है कब्जा : तेजस्वी

    उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन देने कार्यक्रम में आए नेता प्रतिशत ने कहा कि जस्टिस रेड्डी से बातचीत में जानकारी मिली के वे लोहिया का मानने वाले लोग हैं। इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

    तेजस्वी ने इस दौरान भाजपा पर हमला बोला कि भाजपा और एनडीए के लोग लोकतंत्र की जननी से लोकतंत्र समाप्त करना चाहते हैं।

    सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि इनके उप राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सदन का बेहतर तरीके से संचालन होगा। इनके पास संविधान का जितना ज्ञान है उतना दूसरे में नहीं। इस दौरान उन्होंने उप राष्ट्रपति चुनाव की आवश्यकता और निवर्तमान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर भी सवाल उठाए।

    तेजस्वी ने कहा एक ट्वीट से उनके बीमार होने की जानकारी मिली। कोई हेल्थ बुलेटिन नहीं जारी की गई। कहीं उन्हें हाउस अरेस्ट तो नहीं किया गया है। मोदी-शाह पर हमलावर होते तेजस्वी ने कहा दो गुजरात के रहने वालों ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।

    कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जस्टिस रेड्डी का स्वागत किया। जबकि सीपाई के रामलला प्रसाद सिंह, सीपीएम के ललन चौधरी, वीआईपी के मुकेश सहनी, भाकपा माले के राजाराम सिंह ने भी अपने समर्थन की घोषणा की।

    इस दौरान सांसद सांसद नासिर हुसैन, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, कृष्णा अल्लावरू, डॉ. शकील अहमद खान, अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम सहित सभी दलों के सांसद व विधायक उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें-

     'क्या बिहार चुनाव में HAM को मिलेगी चिराग की LJPR से ज्यादा सीटें? जीतन राम मांझी ने बता दी मन की बात

    comedy show banner
    comedy show banner