Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, पूर्व MLC ने JDU की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 05:39 PM (IST)

    जदयू के पूर्व विधान परिषद सदस्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि वे उनके नैतिक मूल्यों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए थे और हमेशा उनके नेतृत्व में विश्वास रखते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में पार्टी अपनी नीतियों से भटक गई है और समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं समझी जा रही है।

    Hero Image
    चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, पूर्व MLC ने JDU की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के पूर्व विधान परिषद सदस्य बिनोद कुमार सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को संबोधित त्याग पत्र में कहा है कि वे उनके उच्च नैतिक मूल्य एवं सर्वजन कल्याण की विचारधारा से प्रेरित होकर जदयू में शामिल हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही उनकी आस्था रही है। पार्टी के शून्य से शिखर तक के संघर्ष में वे साथ रहे। इस अवधि में उन्हें निरंतर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिलता रहा। उसी आशीर्वाद से वे विधान परिषद के सदस्य बने।

    बिनोद कुमार सिंंह ने आगे लिखा, पार्टी संगठन में भी पद मिला, लेकिन वर्तमान स्थिति में जदयूू में बने रहना कठिन हो गया है। दल अपनी घोषित नीतियों पर नहीं चल रहा है। यह आम भावना है कि दल को समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं रह गई है।

    पूर्व विधान पार्षद ने त्याग पत्र में लिखा है- जदयू से अलग होने के बाद भी नीतीश कुमार के प्रति उनके मन में आदर और सम्मान बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: भाजपा को 30 दिनों में तीसरा झटका, Ex-MLA के बेटे ने दिया इस्तीफा; थामा लालू का लालटेन

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: विधानसभा चुनाव की बिछने लगी बिसात, एक दल से कई दावेदार; इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प

    comedy show banner
    comedy show banner