विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री का JDU में विरोध, MLC ने लालू से कर दी CM नीतीश की तुलना

Published: Mon, 17 Mar 2025 03:12 PM (IST)

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर जदयू में मतभेद सामने आ ...और पढ़ें

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार। फाइल फोटो
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हैं, और वे जल्द ही जदयू ज्वाइन कर सकते हैं।
  2. जदयू के महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं, तो नीतीश और लालू यादव में कोई फर्क नहीं रहेगा।
  3. भगवान सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई भी बड़ा फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे, और निशांत के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की राजनीति में आने की अटकलें काफी समय स लग रही हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि निशांत कुमार इस विधानसभा चुनाव से पहले आधिकारिक रूप से जदयू ज्वाइन कर लेंगे। हालांकि, अब जदयू में ही निशांत को लेकर तरह-तरह के मत सामने आने लगे हैं।

जदयू के महासचिव एवं विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार जब राजनीति में आ जाएंगे तो फिर लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार में क्या अंतर रह जाएगा।

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार को लेकर भले ही पार्टी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए जा रहे हों, लेकिन वह कोई आधिकारिक पोस्टर नहीं है।

'नीतीश कुमार करेंगे फैसला'

उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा विजय चौधरी, किसी भी नेता ने बयान नहीं दिया है फिर निशांत कुमार राजनीति में कैसे आ सकते हैं।

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू के अंदर सबकुछ नीतीश कुमार तय करते हैं कि पार्टी में कौन आएगा एवं कौन नहीं।

भगवान कुशवाहा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जब निशांत कुमार राजनीति में आ ही जाएंगे तो फिर लालू यादव और नीतीश कुमार में क्या अंतर रह जाएगा।

क्या राजनीति में आएंगे निशांत कुमार?

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से निशांत कुमार के जदयू में आने की चर्चा राजनीतिक जगत में जोरों पर है। जदयू कार्यकर्ताओं के साथ ही विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र से राजनीति की अपील की जा रही है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भी निशांत से राजनीति में आने का आह्वान कर चुके हैं।

बीते दिनों तेजस्वी यादव ने यहां तक कह दिया था कि अगर नीतीश कुमार को जदयू को बचाना है को निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। अगर निशांत राजनीति में नहीं आए तो जदयू को वजूद खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तय हो गई निशांत की राजनीति में एंट्री? होली की इस एक तस्वीर ने कर दिया सब कुछ क्लियर

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU में क्या होगी निशांत की भूमिका? नीतीश कुमार के करीबी ने बताई अंदर की बात